रुद्रप्रयाग। जनपद में दो अलग-अलग घटनाओं में पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई। जबकि शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन बुलेरो को सीज किया गया।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240330-wa00515560400511221124010-1024x769.jpg)
लोकसभा सामान्य निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराए जाने के लिए जनपद पुलिस शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के लिए निरंतर चेकिंग अभियान चला रही है। थाना ऊखीमठ पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान दिनेश सिंह निवासी ग्राम उनियाणा एवं उमेद सिंह निवासी ग्राम राऊलेंक, तहसील ऊखीमठ के बोलेरो वाहन से 36 बोतल अंग्रेजी शराब मार्का मैकडॉवल्स व्हिस्की बरामद की है। दोनों के विरुद्ध थाना ऊखीमठ में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन बुलेरो को सीज किया गया है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240330-wa00312398112412653365498-253x300.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240329-wa00527999231724473659543-300x242.jpg)
वहीं थाना गुप्तकाशी पुलिस ने चेकिंग के मान सिंह वली निवासी ओखरवोट वार्ड नं0 06 आंचल राफ्टी जिला रोलपा नेपाल हाल सोनप्रयाग से 16 बोतल अंग्रेजी शराब मार्का मैकडॉवल्स व्हिस्की का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया है। जिसके विरुद्ध थाना गुप्तकाशी पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240330-wa00515765735792879289047-1024x769.jpg)