पीएम के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊचांईयों को छूं रहा: पंवार
भाजपा कार्यकर्ताओं ने 12 मंडलों में घर-घर जाकर बांटे पर्चे
30 जुलाई तक जारी रहेगा भाजपा का महाजनसंपर्क अभियान
रुद्रपयाग। भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय के साथ ही सभी 12 मंडलों में प्रत्येक बूथ पर घर-घर जाकर पत्रक वितरण किए। साथ ही कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार की नौ साल की उपलब्धियों एवं जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। कार्यकर्ताओं का यह अभियान लगातार जारी है।

केंद्र में भाजपा सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर 30 जुलाई तक चलने वाले विभिन्न कार्यक्रम जिला प्रभारी ऋषि कंडवाल, जिला सह प्रभारी रघुवीर सिंह बिष्ट के निर्देशन एवं जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पंवार की देख-रेख में चल रहा है। साथ ही घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पंवार ने कहा कि पीएम मोदी की सरकार के 9 प्रमुख आधार रहे हैं। जिसमें सेवा सुशासन, गरीब कल्याण, नवाचार, दृढ़ इच्छाशक्ति, भ्रष्टाचार और आंतकवाद पर जीरो टोलरेंस, नीतिगत पहल, साहसिक निर्णय तथा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास व सबका प्रयास रहा है। पीएम के नेतृत्व मे देश विकास की नई ऊचांईयों को छूं रहा है। विधायक भरत सिंह चौधरी ने जनसंपर्क करते हुए कहा कि पीएम का उत्तराखंड से अपार स्नेह रहा है। यही कारण है कि भौगोलिक व जनसंख्या की दृष्टि से हमारे छोटे से प्रदेश मे डेढ़ लाख करोड़ की केंद्रीय विकास परियोजनाएं चल रही हैं। केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत ने कहा कि सामरिक, पर्यटन एवं यात्रा की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण 126 किलोमीटर ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना भी अपने अंतिम चरण में है।

वह दिन दूर नहीं जब डबल इंजन वाली रेल पहाड़ पर दौड़ेगी। केदारनाथ धाम में 750 करोड़ रुपए से पुनर्निर्माण कार्य अंतिम चरण में हैं। इस अवसर पर जिला प्रभारी ऋषि कंडवाल, जिला सह प्रभारी रघुवीर बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, जिला संयोजक भारत भूषण भट्ट, जिला महामंत्री विनोद देवशाली, वाचस्पति सेमवाल, शकुंतला जगवाण, विजय कप्रवान, दिनेश उनियाल, चंडी प्रसाद भट्ट, विक्रम पटवाल, विक्रम कंडारी, संजय दरमोड़ा, देव प्रकाश सेमवाल, विजय राणा, अरुणा बेंजवाल समेत कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अभियान के तहत पत्रक वितरण करने में जुटे हैं।





वहीं भाजपा महा जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष / पूर्व विधायक आशा नौटियाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ऊखीमठ मुख्य बाजार सहित विभिन्न वार्डों में प्रत्येक बूथ पर घर घर जाकर पत्रक वितरण किए। तथा केंद्र की मोदी सरकार द्वारा किए गए कार्यों के समर्थन में 90 90 90 20 24 फोन नंबर पर मिस कॉल भी कराया। ज्ञात हो कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र में भाजपा सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर 30 मई से 30 जून तक चलने वाले महा जनसंपर्क अभियान के तहत शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष / पूर्व विधायक आशा नौटियाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में महा जनसंपर्क अभियान चलाकर ग्रामीणों को केन्द्र व प्रदेश सरकारों द्वारा संचालित दर्जनों जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी! महा जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का देवभूमि उत्तराखंड से अपार स्नेह रहा है इसीलिए उत्तराखण्ड में 1.5 लाख करोड़ की केन्द्रीय विकास परियोजनायें चल रही है! उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक, पौराणिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक स्थलों को संवारने एवं वृहद रूप मिल रहा है ! उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अथक प्रयासों से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत पूरे देश में 80 करोड़ लोगों को मुक्त राशन का वितरण किया जा रहा है जबकि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3 करोड़ गरीब परिवारों को पक्का घर मिल चुका है तथा हर घर जल, हर घर नल के तहत 11:8 करोड़ घरों में पेयजल आपूर्ति सुचारू हो गयी है! भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने किया कि प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत 12 करोड़ किसानों को सालाना 6 हजार की आर्थिक मदद मिल रही है तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 37:5 करोड़ किसान पंजीकृत किये जा चुके हैं! उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अथक प्रयासों से वैश्विक महामारी कोरोना काल में वंदे भारत मिशन के तहत 2:97 करोड़ भारतीयों की वापसी विदेशों से हुई है तथा वसुधैव कुटुम्बकम की थीम पर भारत को जी – 20 शिखर सम्मेलन 2023 की अध्यक्षता करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ ! इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा, व्यापार मण्डल अध्यक्ष राजीव भटट्, हेमलता नौटियाल, भाजपा ऊखीमठ मण्डल अध्यक्ष अनुसूया प्रसाद भटट्, महामंत्री नन्दन सिंह रावत रमेश चन्द्र सेमवाल, राम स्वरूप त्रिवेदी सहित भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे!
