पंच केदार ने लगाया कोटेश्वर महादेव मंदिर में विशाला भंडारा
हजारों भक्तों ने किया प्रसाद ग्रहण, सैकड़ों भक्तों का हुआ स्वास्थ्य चैकअप
रुद्रप्रयाग। पंच केदार सेवा ट्रस्ट की ओर से महाशिवरात्रि के अवसर पर कोटेश्वर महादेव मंदिर में विशाल भंडारे के आयोजन के साथ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया गया। जहां भंडारे में हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया, वहीं सैकड़ों मरीजों के स्वास्थ्य की भी जांच की गई।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240309-wa00112319673517006272634-768x1024.jpg)
पंच केदार सेवा ट्रस्ट के प्रबंधक राहुल खन्ना एवं अध्यक्ष दीपक गुंसाई ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर कोटेश्वर महादेव मंदिर में हजारों भक्तों ने जल चढ़ाकर भगवान शंकर का आशीर्वाद लिया। साथ ही इस दौरान ट्रस्ट की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया, जिसमें दो हजार के करीब भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके अलावा ट्रस्ट ने स्वास्थ्य शिविर भी लगाया। इसमें ढाई सौ के करीब मरीजों ने अपना चैकअप कराया। उन्होंने बताया कि पंच केदार सेवा ट्रस्ट का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्र की जनता को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाना है। समय-समय पर अब स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही लोगों स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया जाएगा।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/image_editor_output_image-1626749747-17099948072591919655634815718394-236x300.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/image_editor_output_image-1647067209-17099948125973446830295330970655-235x300.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/image_editor_output_image-1647990730-17099948179486655995594512385877-229x300.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/image_editor_output_image-1648914251-17099948225195738755454691794867-269x300.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/image_editor_output_image-795220940-17099948390605846934367409880732-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/image_editor_output_image-1653531856-17099948422414003565833491117403-819x1024.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/image_editor_output_image1789668142-17099948472503032149967651846882-1024x521.jpg)