समाज के लिए प्रेरणादायी संदेश दे रही छात्रों की पेंटिंग्स: बिष्ट,
’कैच द रेन कैंपैन को लेकर ड्राइंग एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन’
जनपद के 13 विद्यालयों, 3 महाविद्यालयों और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रतूड़ा के लगभग 40 विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग,
रुद्रप्रयाग। जल शक्ति मंत्रालय, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग की ओर से देश भर में चलाए जा रहे जल शक्ति अभियान के माध्यम से कैच द रेन कैंपैन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत शुक्रवार को कैच द रेन कैंपैन के प्रति जन-जन को जागरूक करने के लिए अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग में भी जनपद स्तरीय ड्राइंग एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के 13 विद्यालयों, 3 महाविद्यालयों और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रतूड़ा के लगभग 40 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240202-wa00586922213802190656857-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240202-wa00595697765099177426259-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240202-wa00603618054714267652140-1024x768.jpg)
बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सृष्टि राइंका मयाली, द्वितीय स्थान पर संयुक्त रूप से कुमारी निधि राइंका जयंती कोठियाड़ा एवं प्रेरणा राइंका पौंठी, जबकि तृतीय स्थान पर अभय राणा पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राइंका गुप्तकाशी रहे। वहीं चित्र कला प्रतियोगिता में स्कूल स्तर पर प्रथम स्थान पर वैष्णवी राइंका बसुकेदार, द्वितीय स्थान पर खुशबू राइंका ऊखीमठ एवं तृतीय स्थान पर आस्था रही, जबकि महाविद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान भूप्रिय सिंह जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रतूड़ा, द्वितीय स्थान संजीव कुमार जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रतूड़ा, जबकि तृतीय स्थान कुमारी सिमरन पीजी कालेज अगस्त्यमुनि रही। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेन्द्र कुमार बिष्ट ने कहा कि जल संरक्षण के लिए सभी प्रतिभागियों द्वारा तैयार पेंटिंग्स समाज के लिए प्रेरणादायी संदेश दे रही हैं। उन्होंने आयोजक मंडल का भी धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से डॉ विनोद कुमार एवं पीयूष शर्मा ने भागीदारी निभायी। इस अवसर पर स्वीप के जनपदीय आयकॉन लखपत सिंह राणा, प्रधानाचार्य राजबीर सिंह भदौरिया, डॉ दुर्गेश नौटियाल, दीपक कुमार, दीपक बुटोला, मनीष सिंह, अनंत विजय सिंह, प्रीति नेगी, दौलती गुसाईं, जसपाल चंद्र, राजेन्द्र लाल आदि उपस्थित रहे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240202-wa00521127562479665565513-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240202-wa00551049631062171390655-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240202-wa00533091131993918502743-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240202-wa00542824254644157879174-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240202-wa00561315385003931174527-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240202-wa00578914389328681570167-1024x768.jpg)