मनोचिकित्सक डाॅ जैक्सवीन के जन्म दिवस पर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन
रुद्रप्रयाग। जीवन निर्माण एजुकेशन सोसाइटी द्वारा विगत वर्षाें की भांति इस वर्ष भी संस्था के प्रेरणास्रोत प्रख्यात फ्रांसीसी लेखक, साहित्यकार एवं मनोचिकित्सक डाॅ जैक्सवीन के जन्म दिवस पर “खेल एवं प्रतिभा सम्मान समारोह“ आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र का शुभारम्भ मुख्य अतिथि गणेश शुक्ला, विशिष्ट अतिथि सुशील शुक्ला एवं विद्यालय के चेयरमैन एलएस राणा ने खेल प्रतियोगिताओं को आरम्भ कर किया। खेल प्रतियोगिताओं में विभिन्न कक्षाओं के लिए मिनी दौड़, खो-खो, बाॅल थ्रो, हैंड बाॅल आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षावार सभी छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। अतिथियों एवं छात्र-छात्राओं ने डाॅ जैक्सवीन को 67वें जन्म दिन की शुभकामनायें प्रेषित की।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230404-WA0075-1024x768.jpg)
कार्यक्रम के द्वितीय सत्र का शुभारम्भ मुख्य अतिथि नवोदय विद्यालय जाखधार रुद्रप्रयाग के शारीरिक शिक्षा शिक्षक हर्षवर्धन एवं शिक्षिका अनु सैनी ने किया। इस सत्र में मुख्य अतिथि ने शैक्षिक सत्र 2022-23 में अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। साथ ही विद्यालय के छात्र युवराज शेखर वर्मा को सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में प्रवेश के लिए अंतिम चयन होने पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक चेयरमैन एलएस राणा ने कहा कि इन आयोजनों से संस्था गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करना चाहती है। साथ ही विद्यालय का यह प्रयास रहता है कि छात्र-छात्राओं का अच्छी शिक्षा के साथ-साथ सह शैक्षिक गतिविधियों में भी प्रतिभाग हो और छात्र-छात्राओं का सर्वागीण विकास हो सके। खेल प्रतियोगिताओं का संचालन विद्यालय के शारीरिक शिक्षा शिक्षक पंकज पंवार के निर्देशन में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के सहयोग से किया गया।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230404-WA0072-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230404-WA0073-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230404-WA0074-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230404-WA0071-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230404-WA0070-1024x768.jpg)