व्यक्ति विशेष नहीं, कमल का निशान रहेगा प्रत्याशी
भाजपा महिला मोर्चा का जिला सम्मेलन
रुद्रप्रयाग। भाजपा महिला मोर्चा जिला सम्मेलन गणपति पैलेस अगस्त्यमुनि में आयोजित किया गया। महिला मोर्चा अध्यक्ष कुंवरी बर्तवाल की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में मुख्य अथिति के रूप में नगर पालिका कर्णप्रयाग की अध्यक्ष दमियंती रतूड़ी ने अपने संबोधन में मातृ शक्ति से अपील की कि हमारा प्रत्याशी कमल निशान है। इसलिए सबको एकजुट होकर कमल निशान और भाजपा के पक्ष में माहौल बनाना है। सम्मेलन में भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, विधायक भरत सिंह चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, पूर्व विधायक आशा नौटियाल, शैलारानी रावत, पूर्व प्रमुख ममता नौटियाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चण्डी प्रसाद भट्ट, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य कुलदीप आजाद नेगी, वीर सिंह रावत, जिला महामंत्री अनूप सेमवाल, विक्रम कंडारी, जयवर्धन काण्डपाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास डिमरी, संजय दरमोड़ा, जयंती कुर्माचली, सुमन जमलोकी, मंजू रावत, नगर मण्डल अध्यक्ष सरला भट्ट, ज्योति रावत आदि मौजूद थे।
