कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष को मातृ शोक,
कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ही विभिन्न सामाजिक संगठनों ने जताया गहरा दुख
रुद्रप्रयाग। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट की माता बिन्दी देवी 72 वर्ष का निधन होने पर क्षेत्रीय जनता, जनप्रतिनिधियों व विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक संवेदना प्रकट की है।
विदित हो कि ईश्वर सिंह बिष्ट की माता बिंदी देवी अपने रसोई घर में गैस सिलेंडर के रिसाव होने पर झुलस गयी थी। उन्हें उपचार के लिए देहरादून ले जाया गया था, मगर उपचार के दौरान बिंदी देवी की सोमवार देर रात को मृत्यु हो गयी। मंगलवार को उनके पैतृक घाट गौचर में उनका अंतिम संस्कार किया गया। कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष की माता के निधन पर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230801-WA0071-978x1024.jpg)
उनकी अंत्येष्टि में पूर्व विधायक मनोज रावत, ब्लाॅक प्रमुख जखोली प्रदीप प्रसाद थपलियाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन्त तिवारी, जिला अध्यक्ष चमोली मुकेश नेगी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुंवर सजवाण, जिला पंचायत सदस्य कुलदीप कंडारी, अधिवक्ता जीत पाल सिंह कठैत, जिला पंचायत सदस्य विनोद राणा, पूर्व जिपंस बीरेंद्र सिंह बुटोला, जिपंस नरेन्द्र सिंह बिष्ट, कांग्रेस ब्लाॅक अध्यक्ष हरीश गुंसाई, शैलेन्द्र भारती, पूर्व छात्र अध्यक्ष लक्ष्मण रावत, अजय किशोर भंडारी, दिगम्बर नेगी, महिपाल कुंवर, प्रकाश पंवार, धनेन्द्र नेगी, दीपक भंडारी, सुनील पंवार, अर्जून नेगी, भूपेंद्र बिष्ट, महावीर पंवार, प्रकाश रावत, मनोज सुमरियाल, सुनील पंवार, संदीप नेगी, सुनील शाह, बब्बन रावत, कुलपति भंडारी, जगदीश कनवासी, कुशाल रावत, सुरबीर जगवाण सहित कई लोग मौजूद थे।