अघोषित बिजली कटौती की समस्या से राज्यमंत्री को कराया अवगत,
सीमान्त क्षेत्र अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष ने किया मदमहेश्वर घाटी का भ्रमण,
राकेश्वरी मंदिर रांसी में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की मांगी कामना,
ऊखीमठ। सीमान्त क्षेत्र अनुश्रवण परिषद उपाध्यक्ष राज्यमंत्री चंडी प्रसाद भटट् के मदमहेश्वर घाटी आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियांे व जनमानस ने उनका ढोल-नगाड़ो व फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया तथा मदमहेश्वर घाटी में फैली विभिन्न समस्याओं से रूबरू करवाकर निराकरण की मांग की। राज्य मंत्री चंडी प्रसाद भटट् के पाली सरूणा, सलामी, फापज, मनसूना, बुरूवा, राऊलैंक, उनियाणा, रांसी, गड़गू, गैड़़, गिरीया आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान भटट् ने राकेश्वरी मंदिर रांसी में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली व विश्व समृद्धि की कामना की।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240112-wa00194514005238480261002-1024x769.jpg)
मदमहेश्वर घाटी के विभिन्न स्थानों पर आयोजित नागरिक अभिनन्दन सभाओं को संबोधित करते हुए राजमार्ग मंत्री चंडी प्रसाद भटट् ने कहा कि मदमहेश्वर घाटी को प्रकृति ने अपने वैभवो का भरपूर दुलार दिया है तथा मदमहेश्वर घाटी के पग-पग पर कई देवी-देवताओं का वास होने के कारण मदमहेश्वर घाटी में तीर्थाटन, पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इसलिए प्रदेश सरकार व पर्यटन मंत्री से मदमहेश्वर घाटी के तीर्थ व पर्यटक स्थलों को विकसित करने के लिए शीघ्र भेंट की जायेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में फैली हर समस्या के निराकरण की पहल की जायेगी। राज्यमंत्री के मदमहेश्वर घाटी आगमन पर उनियाणा की महिलाओं ने राज्य योजना के अन्तर्गत स्वीकृत उनियाणा-पोल्दी-दोणी-कालीशिला मोटर मार्ग का निर्माण शुरू करने, प्रधान रांसी कुंती नेगी ने राइंका रांसी में प्रवक्ताओं के रिक्त पदों पर तैनाती, अघोषित बिजली कटौती, लो वोल्टेज की समस्या तथा स्वास्थ्य केन्द्र में फार्मासिस्ट की तैनाती, बुरूवा-विसुणीताल पैदल ट्रैक विकसित करने तथा गड़गू के ग्रामीणों ने गांव को संचार सुविधा से जोड़ने की मांग की।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240112-wa00172788553436299227111-1024x769.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240112-wa00181070157308139452560-1024x769.jpg)
इस मौके पर प्रधान पुष्पा पुष्वाण, बिक्रम सिंह नेगी, कमलेन्द्र नेगी, महावीर पंवार, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख नर्मदा देवी, जीवन्ती देवी, भाजपा ऊखीमठ मंडल महामंत्री दलवीर नेगी, पूर्व प्रधान राजकुमारी राणा, राजेन्द्र धिरवाण, नरेन्द्र पंवार, क्षेत्र पंचायत सदस्य रामकृष्ण रावत, जगदीश प्रसाद मैठाणी, सतेश्वरी देवी, जसपाल पंवार गजपाल रावत, व्यापार संघ अध्यक्ष अवतार राणा, राकेश धिरवाण, संजय मनवाल, बलवीर राणा, कंुवर सिंह नेगी, राय सिंह रावत, रणवीर पंवार, फगण सिंह पंवार, शिव प्रसाद सेमवाल, सतीश रावत, मदन भटट्, प्रताप सिंह चैहान, माणिक लाल, रघुवीर सिंह नेगी, चन्द्रकला देवी सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद थे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240112-wa00168289299138944450741-1024x769.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240112-wa00179203078373995001327-1024x769.jpg)