मां काली का आशीर्वाद लेकर जनता की समस्याओं से रूबरू हुए भट्ट
राज्यमंत्री भट्ट ने किया कालीमठ घाटी के विभिन्न गांवांे का भ्रमण,
क्षेत्रीय जनता ने फूल मालाओं से किया स्वागत,
ऊखीमठ। सीमांत क्षेत्र अनुश्रवण परिषद उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) चंडी प्रसाद भट्ट के पहली बार कालीमठ घाटी आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों व क्षेत्रीय जनता ने उनका गर्मजोशी से भव्य स्वागत कर क्षेत्र की समस्याओं से रुबरु करवाया। इस दौरान उन्होंने सिद्धपीठ कालीमठ में पूजा-अर्चना कर विश्व समृद्धि की कामना की।
राज्यमंत्री चंडी प्रसाद भटट् के कालीमठ, कविल्ठा, कोटमा, खोन्नू, जाल तल्ला, जाल मल्ला व चैमासी आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों व क्षेत्रीय जनता ने उनका ढोल-नगाड़ो से भव्य स्वागत किया। कालीमठ घाटी के विभिन्न स्थानों पर आयोजित नागरिक अभिनन्दन समारोह को संबोधित करते हुए भट्ट ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसका निर्वहन निस्वार्थ व समर्पण भावनाओं से किया जायेगा। कहा कि सीमान्त क्षेत्रों के चहुमुखी विकास के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं तथा डबल इंजन सरकार की मंशा है कि विकास की किरण अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने क्षेत्रीय जनता को आश्वासन देते हुए कहा कि क्षेत्र में फैली हर समस्याओं के निराकरण के लिए सामूहिक पहल की जायेगी।
राज्यमंत्री चंडी प्रसाद भटट् ने कार्यकर्ताओं का आहवान करते हुए कहा कि हर कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना होगा तथा सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हर व्यक्ति तक पहुंचनी चाहिए, तभी सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति को मिल सकता है। उनके कालीमठ घाटी आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों व जनता ने क्षेत्र में फैली विभिन्न समस्याओं से रूबरू करवाते हुए राइंका कोटमा में मुख्य भवन का निर्माण, स्यांसू व चिलौंड गांव को यातायात से जोड़ने, चौमासी गांव में मोबाइल टावर लगाने तथा चैमासी-निवतर मोटर मार्ग का डामरीकरण व विस्तारीकरण करने सहित अनेक समस्याओं के निराकरण की मांग की।
इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य विन्दु देवी राणा, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख नर्मदा देवी, पंडित सुरेशानंद गौड़, मठापति अब्बल सिंह राणा, भाजपा जिला महामंत्री विनोद देवशाली, भाजपा गुप्तकाशी मण्डल अध्यक्ष राय सिंह राणा, सासंद प्रतिनिधि वेद प्रकाश जमलोकी, भाजयुमो जिला अध्यक्ष प्रदीप राणा, प्रधान अरविन्द राणा, आशा सती, त्रिलोक रावत, प्रदीप राणा, मुलायम तिन्दोरी, पूर्व प्रधान सुरेन्द्र तिन्दोरी, जगदीश प्रसाद मैठाणी, दिनेश सत्कारी, दलवीर नेगी, कुवर सिंह नेगी, देवेन्द्र राणा, छात्र संघ अध्यक्ष नितीन नेगी, मिलन रावत, अभिनय भटट्, विशाम्वर भटट्, कविता देवी, गीता देवी, रोशनी देवी, रामचन्द्र सिंह राणा, कुलदीप तिन्दोरी सहित विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे! वहीं दूसरी ओर राज्यमंत्री चंडी प्रसाद भट्ट के गुप्तकाशी आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों ने उनका फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व प्रमुख ममता नौटियाल, व्यापार संघ अध्यक्ष मदन सिंह रावत, विपिन सेमवाल, भगत सिंह कोटवाल, सुबोध बगवाडी, सुभाष रावत, कमल रावत, संजय सेमवाल, जय सिंह नेगी, विनोद नौटियाल, कुवरी बर्त्वाल, किरण शुक्ला, लोकेश शास्त्री सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय व्यापारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।