हिम शिखर के आसन पर विराजमान हुए रामलला
श्री राम लला के रंग में डूबी भगवान रुद्रनाथ की नगरी’
केदारनाथ धाम में ललित महाराज ने आयोजित किया भजन एवं भंडारा
गौ भक्तों ने की विभिन्न जगहों पर गाय और नंदी की सेवा,
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में श्रीराम प्रतिष्ठा कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। धाम में मौजूद ललित राम दास महाराज के आश्रम में बर्फ का शिवलिंग बनाया गया, जबकि बर्फ पर जय श्रीराम लिखकर पूजा-अर्चना की गई। पूजा अर्चना में धाम में तैनात आईटीबीपी के जवानों ने भी भाग लिया। तकरीबन धाम में दो घंटे तक पूजा-अर्चना की गई। बाबा बर्फानी ललित राम दास महाराज ने गाय और नंदी की पूजा-अर्चना कर उन्हें घास चारापत्ति दिया। धाम में अखंड रामायण का पाठ भी किया गया। राम भक्ति के भजन दिन भर चलते रहे। वहीं केदारनाथ धाम को रात के समय दीपों से जगमग भी किया गया।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240122-wa0053329978989416343074-576x1024.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240122-wa01548518261293205329963-576x1024.jpg)
अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के पावन अवसर का प्रभाव जनपद में भी देखने को मिला। इस भव्य एवं दिव्य आयोजन के अवसर पर भगवान रुद्रनाथ की नगरी रुद्रप्रयाग भी श्रीराम लला के रंग में डूबी हुई दिखी। जनपद भर में राम भक्तों ने भजन, शोभायात्रा, भंडारों के साथ विश्व अखाड़ा परिषद (गौ रक्षा विभाग) ने गाय और नंदी की सेवा की। मंदिरों में भी विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन, सफाई अभियान एवं भंडारों का आयोजन हुआ। इस अवसर पर मंदिरों को फूलों एवं लड़ियों से सजाया गया।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240122-wa00743854657379053802482-1024x768.jpg)
भगवान श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मंदिरों में अखंड रामायण तथा सुंदर कांड पाठ आयोजित किया गया तथा प्रसाद वितरित किया गया। सभी मंदिरों को भव्य रूप से फूलों से सजाया गया तथा मंदिरों को बहुरंगी लाइट लगायी गयी। इससे पहले वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। अखंड रामायण, सुंदर कांड तथा भजन कीर्तन में मंदिर समिति सदस्यों, कर्मचारियों तथा स्थानीय लोगों, महिला मंगल दल तथा विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/screenshot_20240122_172801_lite8425218324310142975-1024x578.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240122-wa0122458902285487672828-1024x572.jpg)
रुद्रप्रयाग में विश्व अखाड़ा परिषद (गौ रक्षा विभाग) की ओर से श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर मुख्य बाजार से गाय और नंदी की सेवा शुरू की गई। साथ ही रथ यात्रा निकालकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। इस दौरान गौ भक्तों ने एक दर्जन गाय और नंदी का ट्रीट्रमेंट करने के साथ ही सौ से ज्यादा गाय और नंदी को हरा चारा, दाना खिलाया। गौ भक्तों ने रुद्रप्रयाग शहर से लेकर नरकोटा, खांखरा, सुमाड़ी, तिलवाड़ा, भटवाड़ी सैंण के अलावा अन्य जगहों पर जाकर गाय और नंदी की सेवा। इस मौके पर पशुपालन विभाग से देवाशीष, इन्द्रजीत, दुर्गा शुक्ला, गौ रक्षा विभाग के जिलाध्यक्ष रोहित डिमरी, महामंत्री विमल चौहान, सचिव देवेन्द्र बिष्ट, कोषाध्यक्ष संदीप कप्रवाण, अंकित राणा, मुकेश कंडारी, राहुल पटवाल, अतुल थपलियाल, रोहित गोस्वामी, संजय गोस्वामी, संजय नेगी, सौरभ गोस्वामी सहित अन्य मौजूद थे। विश्व हिन्दू परिषद की ओर से मुख्य बाजार स्थित हनुमान मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240122-wa0119867225516775069120-1024x584.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240122-wa01203710321474724136282-1024x579.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/screenshot_20240122_172850_lite750851875099798890-1024x574.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/screenshot_20240122_172630_lite293680875535463205-1024x575.jpg)
वहीं बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ, विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी, हनुमान मंदिर रुद्रप्रयाग, संगम तट पर रुद्रनाथ मंदिर, कोटेश्वर, त्रियुगीनारायण मंदिर एवं कालीमठ मंदिर सहित सभी मंदिरों में अखंड रामायण, सुंदर कांड भजन-कीर्तन आयोजित हुए। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की ओर से मंदिरों में अखंड रामायण विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन साज-सज्जा, लाइटिंग, स्वच्छता तथा जन जागरण के तहत पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी, त्रियुगीनारायण मंदिर, सिद्धपीठ कालीमठ मंदिर में अखंड रामायण, सुंदर कांड भजन-कीर्तन एवं विशेष पूजा अर्चना की गयी। वहीं केदारनाथ धाम में ललित महाराज ने राम भजन-कीर्तन एवं भंडारे का आयोजन किया।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/screenshot_20240122_172630_lite8730155133415295671-1024x575.jpg)
श्रीराम अयोध्या में भव्य एवं दिव्य मन्दिर में हुए विराजमान: शैलारानी
राम लला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर अगस्त्य मंदिर में अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन,
चन्द्रशेखर महादेव मन्दिर में श्रीराम की भक्ति में लीन हुए रामभक्त
अगस्त्यमुनि। अयोध्या में राम मन्दिर लला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में नगर क्षेत्र के विभिन्न मन्दिरों में अखण्ड रामायण पाठ एवं भजन कीर्तन आयोजित किए गए। श्री अगस्त्य मन्दिर अगस्त्यमुनि में विश्व हिन्दू परिषद से जुड़े कार्यकर्ताओं ने अखण्ड रामायण का पाठ किया। वहीं केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत ने भी महर्षि अगस्त्य के मन्दिर में कीर्तन मण्डलियों द्वारा आयोजित कीर्तन भजन एवं पूजन में प्रतिभाग कर राम बने पात्र से आशीर्वाद लिया।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240122-wa00493471865920293143932-1024x768.jpg)
श्री अगस्त्य मन्दिर में प्रातः से ही रामभक्तों की भीड़ जुटनी प्रारम्भ हो गई थी। प्रातः अगस्त्य योगा सेण्टर के संयोजक देवकी नन्दन बमोला के नेतृत्व में विभिन्न लोगों ने योगा में प्रतिभाग किया। दो बजे से विश्व हिन्दू परिषद से जुड़े कार्यकर्ताओं ने अखण्ड रामायण का पाठ प्रारम्भ किया, जो आज दोपहर तक चलेगा। मन्दिर परिसर में राम भक्क्त एवं विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रभु श्रीराम की भव्य झांकी निकाली। अगस्त्यमुनि, धान्यू, नाकोट आदि ग्रामों की कीर्तन मंडलियों ने मन्दिर प्रांगण में कीर्तन भजन एवं पूजन कर उत्सव मनाया।
इस अवसर पर जनता को संबोधित करते हुए केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत ने कहा कि प्रभु श्रीराम अयोध्या में भव्य एवं दिव्य मन्दिर में विराजमान हो गये हैं। पूरे देश में खुशी का माहौल है तथा लोग दीपावली मना रहे हैं। कहा कि अगस्त्य मन्दिर को भी दिव्य एवं भव्य बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने इस संबंध में जनता से भी सुझाव मांगे है। इस अवसरपर भाजपा पूर्व जिला महामंत्री अनूप सेमवाल, प्रधान संगठन के पूर्व अध्यक्ष विक्रम नेगी, पूर्व प्रधान महेन्द्र राणा, गोपाल सिंह नेगी, उमेश काण्डपाल, कीर्तन मण्डली अध्यक्ष शाकम्बरी खत्री, हरिहर रावत, सरला भट्ट, राबाइका की प्रधानाचार्या रागनी देगी, चिल्ड्रन एकेडमी के प्रधानाचार्य हरिपाल कण्डारी, विनय भट्ट, हीरा नेगी, वीरांगना महिला संगठन की अध्यक्ष माधुरी नेगी, मनोज कुंवर, बासु सेमवाल, विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्रायें एवं स्थानीय जनता मौजूद रही।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240122-wa00474364565835498741689-300x179.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240122-wa00486809850659869060193-300x172.jpg)
वहीं सौड़ी गिंवाला में स्थित चन्द्रशेखर महादेव मन्दिर में अखंड रामायण पारायण पाठ के दौरान अयोध्या में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर आज भव्य कीर्तन भजन आयोजन किया गया। जिसमें लोक गायिका आरती गुसाईं, मीना बहुगुणा ने अपने शानदार भजनों से देर सांय तक रामभक्तों को भक्ति में लीन कर दिया। चन्द्रशेखर महादेव मन्दिर की व्यवस्था समिति के सदस्य अनिल जिरवाण ने बताया कि पिछले वर्ष की भांति ही इस वर्ष भी माण महीने में अखण्ड रामायण मास पारायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। आचार्य दिनेश बेंजवाल, राघव बेंजवाल तथा मुकुन्द बेंजवाल द्वारा प्रत्येक दिन प्रातः सात बजे से अखण्ड रामायाण का पाठ किया जा रहा है। सांय छः बजे भव्य आरती हो रही है। अखण्ड रामायण मास पारायण के दौरान ही आज अयोध्या में श्री रामचन्द्र जी के मन्दिर में प्राण प्रतिष्ठा के सुअवसर पर मन्दिर में भव्य कीर्तन भजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेवा निवृत प्रधानाचार्य उम्मेद सिंह गुसाईं, पूर्व जिपंस विद्योत्तमा गुसाईं, महन्त राजेन्द्र पोषाद, शिवराज सिंह, कुंवर सिंह, शिवसिंह, विनोद सिंह, धर्मेन्द्र बर्त्वाल, रजपाल कण्डारी, चन्द्रमोहन भण्डारी, भगवती प्रसाद, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240122-wa01195898102159245675450-1024x584.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240122-wa0107932832972722486950-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240122-wa01162382602848294512285-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240122-wa01115772293482138255892-1024x576.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240122-wa01014112892782070249288-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240122-wa01004214840449008832309-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240122-wa0104164297610395397829-300x225.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240122-wa01089041527417350427924-1024x576.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240122-wa01034450690215122474952-582x1024.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240122-wa01028504367720577063181-582x1024.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240122-wa01052469275960448864919-300x225.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240122-wa01067931143536348989952-1024x770.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240122-wa00571527096853937503192-1024x576.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240122-wa00537114296812246147088-576x1024.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240122-wa00591544579486664419445-1024x576.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240122-wa00823954472029327415250-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240122-wa00801860918574927098844-1024x576.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240122-wa0078559234055374530446-1024x576.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240122-wa00796039152389526743467-1024x576.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240122-wa00771149629064520353497-1024x576.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240122-wa00737630873136104239290-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240122-wa00728567865267844870938-1024x576.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240122-wa00718643107242413499318-1024x576.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240122-wa00657578367303105442970-1024x576.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240122-wa00685455403034162554701-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240122-wa00611400391009758259553-1024x576.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240122-wa00567882971348420771982-576x1024.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240122-wa00526963694387094748204-576x1024.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240122-wa00585176934029445745837-1024x576.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240122-wa00552750778013676907187-576x1024.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240122-wa00514781128049369845548-1024x576.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240122-wa00544597518660156312112-576x1024.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240122-wa00674578005610464420009-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240122-wa00494028151239981670177-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/screenshot_20240122_172801_lite5728637664007864127-1024x578.jpg)