शहीद कार्मिकों के नाम वाचन कर दो मिनट का रखा मौन
अग्निशमन सेवा सप्ताह पर पुलिस ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि
रुद्रप्रयाग। अग्निशमन केन्द्र रतूड़ा में अग्निशमन सेवा दिवस का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग प्रबोध कुमार घिल्डियाल एवं अग्निशमन अधिकारी देवेन्द्र सिंह चौहान के नेतृत्व में शहीद अग्निशमन कार्मिकों के नाम वाचन कर 2 मिनट का मौन धारण करते हुए पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230414-WA0079-1024x576.jpg)
पुलिस उपाधीक्षक घिल्डियाल ने बताया कि सन् 1944 को मुम्बई के बन्दरगाह पर खड़े इग्लैंड के फोर्ट स्ट्रिकेन नामक 9 हजार टन वाले जहाज में भीषण अग्नि दुर्घटना घटित हुई थी। इस अग्निकाण्ड के दौरान हुए विस्फोट में अग्नि शमन कार्य करते हुए 66 फायर सर्विस कर्मी शहीद हो गये थे। शहीद हुए कर्मियों तथा उसके उपरान्त अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए दिवगंत फायर सर्विस अधिकारी एवं कर्मचारियों की स्मृति में प्रतिवर्ष 14 अप्रैल को समस्त राष्ट्र की अग्नि शमन सेवायें अग्नि शमन सेवा दिवस मनाती हैं। साथ ही उनकी सेवा भावना के अनुरूप कार्य करने का संकल्प लिया जाता है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230414-WA0070-1024x461.jpg)
उन्होंने बताया कि आज हम सभी अभूतपूर्व साहसिक कार्य करने वाले एवं अपने कर्तव्य की बलिवेदी पर सहर्ष बलिदान करने वाले अग्निशमन कर्मियों के प्रति अपनी भावना व्यक्त करने और उनकी सेवा भावना के अनुरूप कार्य करने का संकल्प लेने के लिए यहां एकत्र हुए हैं। तत्पश्चात उन्होंने अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर अग्नि सुरक्षा सप्ताह के संबंध में प्रचार प्रसार करने के लिए रवाना किया। इस मौके पर अग्निशमन कार्मिकों ने स्कूली बच्चों एवं स्थानीय लोगों को अग्नि सुरक्षा संबंधी पम्पलेट भी वितरित किए। सभी टीमों द्वारा रतूड़ा व रुद्रप्रयाग के व्यस्ततम स्थानों पर पम्पलेट आदि वितरित किए गए और अग्नि सुरक्षा से बचाव को लेकर उपाय एवं जागरुक किया गया। साथ ही अग्नि दुर्घटना के समय जनता को आपात नम्बरों की भी जानकारी दी गई।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230414-WA0079-1-1024x576.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230414-WA0076-1024x461.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230414-WA0075-1024x576.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230414-WA0077-1024x576.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230414-WA0074-1024x461.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230414-WA0078-223x300.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230414-WA0069-1024x576.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230414-WA0071-1024x576.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230414-WA0068-1024x461.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230414-WA0072-1024x576.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230414-WA0070-1-1024x461.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230414-WA0073-1024x461.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230414-WA0067-1024x576.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230414-WA0066-1024x576.jpg)