Sunday, December 3, 2023
  • Login
Rudraprayag Post
  • मुख्य पृष्ठ
  • रुद्रप्रयाग
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • रुद्रप्रयाग
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Rudraprayag Post
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

केदारनाथ रोपवे निर्माण मेरी एक वर्ष की सबसे बड़ी उपलब्धि : शैला। यात्रा में बाहरी लोगों के बजाय स्थानीय लोगों को ही मिले रोजगार। एक साल में विधायक निधि से 3.70 करोड़ कार्यदायी संस्थाओं को किये अवमुक्त। विधायक केदारनाथ शैलारानी रावत ने गिनाई अपनी एक साल की प्राथमिकताएं।

Rohit Dimri by Rohit Dimri
March 29, 2023
in उत्तराखण्ड, रुद्रप्रयाग
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

केदारनाथ रोपवे निर्माण मेरी एक वर्ष की सबसे बड़ी उपलब्धि: शैला
यात्रा में बाहरी लोगों के बजाय स्थानीय लोगों को ही मिले रोजगार
एक साल में विधायक निधि के 3.75 करोड़ में से 3.70 करोड़ कार्यदायी संस्थाओं को किये अवमुक्त
विधायक केदारनाथ शैलारानी रावत ने गिनाई अपनी एक साल की प्राथमिकताएं
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ की विधायक शैलारानी रावत ने एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर अपनी उपलब्धियांे को गिनाया है। उन्होंने कहा कि उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि केदारनाथ रोपवे, कुंड से गुप्तकाशी हाईवे के सुधारीकरण के लिये एक अरब रूपये की स्वीकृति के अलावा गौरीकुंड से जाल-चौमासी तक टनल निर्माण एवं वनवे निर्माण की सैद्धांतिक स्वीकृति है। साथ ही वह केदारनाथ धाम की यात्रा में यात्रा पड़ावों के अलावा पैदल मार्ग पर स्थानीय लोगों को ही रोजगार देने के लिये प्रयासरत हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 की विधायक निधि 3.75 करोड़ में से 3.70 करोड़ रूपये कार्यदायी संस्थाओं को अवमुक्त किये जा चुके हैं। केदारनाथ की विधायक शैलारानी रावत ने कहा कि कोविड काल के बाद उनका कार्यकाल चुनौतियों से भरा रहा है। सबसे बड़ी चुनौती कोविड के बाद केदारनाथ यात्रा का दोबारा से संचालन कराना था। शासन-प्रशासन के सहयोग से 2022 की केदारनाथ यात्रा ने सारे रिकार्ड तोड़े और उम्मीद से अधिक रिकार्ड संख्या में भक्त केदारनाथ पहुंचे। उन्होंने कहा कि केदारनाथ विधानसभा के हरेक गांव को सड़क से जोड़ने के प्रयास किये जा रहे हैं। खासकर सीमांत गांव तोंषी, चिलौण्ड, गौण्डार आदि गांवों के लिये मोटरमार्ग निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है। विधायक शैलारानी रावत ने कहा कि पिछले पांच सालों में गांवों को सड़क से जोड़ने के लिये कोई कार्यवाही नहीं हो पाई। उनके कार्यभार ग्रहण करने के बाद क्षेत्र की तीस सड़के शासन व खण्ड स्तर पर प्रस्तावित हैं। 

उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम की पैदल यात्रा काफी दुर्गम है। यात्रा को सुगम व सरल बनाने के लिये धाम तक अब रोपवे का निर्माण हो रहा है। रोपवे निर्माण के लिये स्वीकृति उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि 16-17 जून 2013 की आपदा में कुंड से गुप्तकाशी तक हाईवे की बदहाल स्थिति हो गई थी। प्रत्येक वर्ष यहां यात्रा सीजन में जाम लगता है। उन्होंने कुंड से गुप्तकाशी तक हाईवे के सुधारीकरण के लिये एक अरब रूपये स्वीकृत कराये हैं और इस पर कार्य भी शुरू हो गया है। श्रीमती रावत ने कहा कि केदारनाथ यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों को ही रोजगार मिले, इसके लिये वह लगातार प्रयासरत हैं। जब हमारे लोग कार्य करने में सक्षम हैं तो किसी बाहरी को यहां रोजगार करने के लिये नहीं आना चाहिये। उन्होंने कहा कि अगले एक साल के लिये भी उन्होंने अपने पांच लक्ष्य निर्धारित किये हैं। सबसे बड़ा लक्ष्य केदारनाथ यात्रा मार्ग पर स्थानीय लोगों को रोजगार, केदारनाथ विधानसभा के अंतर्गत बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति, क्षेत्र के महिला मंगल दल एवं महिला समूहों को सशक्त बनाना और रोजगार उपलब्ध कराने के अलावा सड़क मार्ग से वंचित गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि वह केदारनाथ विधानसभा के चहुंमुखी विकास के लिये निरंतर प्रयासरत हैं। जो कार्य पिछले पांच सालों में नहीं हो पाये थे, वह उन्होंने एक ही साल में करके दिखाये हैं। केदारघाटी आपदा प्रभावित है। समय-समय पर यहां आपदाएं आती रहती हैं और लोग प्रभावित होते रहते हैं। ऐसे में उनका प्रयास है कि यहां के लोगों को मजबूत किया जाय।

यह भी पढ़ें 👉

भक्तों ने लिया सिद्धपीठ नारी देवी का आशीर्वाद, तीस वर्षों बाद देवरा यात्रा पर निकली हैं मां नारी देवी।

दो अलग-अलग घटनाओं में चार लोग घायल।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व की हुई जीत। भाजपा महिला मोर्चा ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में मिली भाजपा को प्रचंड जीत का श्रेय प्रधानमंत्री को दिया।

ShareSendTweet
Previous Post

राहुल के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सत्याग्रह।
अगस्त्यमुनि में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने जताया विरोध।

Next Post

चोपता में ग्राहक सेवा केंद्र खुलने से जनता को मिली सहूलियत। अब क्षेत्रीय लोगों को नहीं होगी कोई समस्या : डोगरा।

यह भी पढ़ें 👉

उत्तराखण्ड

भक्तों ने लिया सिद्धपीठ नारी देवी का आशीर्वाद, तीस वर्षों बाद देवरा यात्रा पर निकली हैं मां नारी देवी।

December 3, 2023
उत्तराखण्ड

दो अलग-अलग घटनाओं में चार लोग घायल।

December 3, 2023
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व की हुई जीत। भाजपा महिला मोर्चा ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में मिली भाजपा को प्रचंड जीत का श्रेय प्रधानमंत्री को दिया।

December 3, 2023
Next Post

चोपता में ग्राहक सेवा केंद्र खुलने से जनता को मिली सहूलियत। अब क्षेत्रीय लोगों को नहीं होगी कोई समस्या : डोगरा।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest

केदारनाथ पैदल मार्ग के गौरीकुंड में पहाड़ी से गिरा विशालकाय बोल्डर, बोल्डर और मलबे के कारण प्रशासन ने रोकी यात्रा, करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हटाया गया बोल्डर, बारिश के समय केदारनाथ पैदल मार्ग पर आवाजाही करना होता है मुश्किल।

May 17, 2022

गुप्तकाशी-छेनागाड़ मोटरमार्ग पर मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चालक की दर्दनाक मौत, घटना के बाद से क्षेत्र में छाया है मातम।

March 6, 2022

केदारनाथ हाईवे के सिल्ली में सड़क किनारे खड़े दो व्यक्तियों को तेज चलती यात्री कार ने रौंदा, एक की मौत। विजयनगर बाजार में तेजी गति से चल रही कार ने गर्भवती गाय को किया चोटिल, गाय का पांव फ्रैक्चर, स्थानीय लोगों में आक्रोश।

May 10, 2022

निर्वाचन ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों ने लगाये इंकलाब जिंदाबाद के नारे,
प्रशासन की अव्यवस्थाओं से दो चार हुए ड्यूटी में तैनात कर्मचारी,
जमीन पर सोये रहे निर्वाचन ड्यूटी में तैनात कर्मचारी।

February 15, 2022

भक्तों ने लिया सिद्धपीठ नारी देवी का आशीर्वाद, तीस वर्षों बाद देवरा यात्रा पर निकली हैं मां नारी देवी।

0
बदरीनाथ धाम में हुई बर्फबारी के बाद से कड़ाके की ठंड हुई शुरू

बदरीनाथ धाम में हुई बर्फबारी के बाद से कड़ाके की ठंड हुई शुरू

0
12 नवम्बर को छोटी-छोटी गल्लां गाना होगा रिलीज, उत्तराखंड को मिलेगा फेम

12 नवम्बर को छोटी-छोटी गल्लां गाना होगा रिलीज, उत्तराखंड को मिलेगा फेम

0
चमोली : उत्तराखंड प्रदेश के पूर्व सीएम हरीश रावत और पूर्व कैबिनेट मन्त्री यशपाल आर्य पहुँचे भू बैकुंठ धाम बदरीनाथ

चमोली : उत्तराखंड प्रदेश के पूर्व सीएम हरीश रावत और पूर्व कैबिनेट मन्त्री यशपाल आर्य पहुँचे भू बैकुंठ धाम बदरीनाथ

0

भक्तों ने लिया सिद्धपीठ नारी देवी का आशीर्वाद, तीस वर्षों बाद देवरा यात्रा पर निकली हैं मां नारी देवी।

December 3, 2023

दो अलग-अलग घटनाओं में चार लोग घायल।

December 3, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व की हुई जीत। भाजपा महिला मोर्चा ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में मिली भाजपा को प्रचंड जीत का श्रेय प्रधानमंत्री को दिया।

December 3, 2023

बेस अस्पताल में कार्डियो ओपीडी में 35 लोगों ने लिया हार्ट संबंधी नि:शुल्क परामर्श,

December 3, 2023

Recent News

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • ऋषिकेश
  • कश्मीर
  • केदारनाथ धाम।
  • खेल
  • गढ़वाल
  • चमोली
  • चम्पावत।
  • चारधाम।
  • चीन सीमा लद्दाख
  • देश
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • बद्रीनाथ।
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • विदेश
  • शिक्षा
  • श्रीनगर
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

रोहित डिमरी
संपादक

पता : Ward No.2, न्यू बस स्टैंड, निकट पीएनबी बैंक, नगर पालिका भवन, रुद्रप्रयाग-246171
दूरभाष : +91-8126832021
ई मेल : editorrudraprayagpost@gmail.com
वेबसाइट: www.rudraprayagpost.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 rudraprayagpost.in

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • रुद्रप्रयाग
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2023 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!