जसपाल सिंह बने दूसरी बार पीटीए अध्यक्ष
राइंका फाटा में शिक्षक अभिभावक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन
फाटा। केदारनघाटी के अन्तर्गत राइंका फाटा में शिक्षक अभिवावक संघ की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से जसपाल सिंह राणा को दूसरी बार अध्यक्ष चुना गया। साथ ही पूर्ववत कार्यकारिणी को यथावत रखा गया। इस अवसर पर विद्यालय की तमाम समस्याओं पर भी चर्चा की गई।
विद्यालय प्रांगण में आयोजित बैठक में शिक्षक-अभिभावक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन को लेकर चर्चा की गई। जिसमें सर्वसम्मति से पूर्ववर्ती कार्यकारिणी को यथावत रखने का निर्णय लिया गया, जिसमें अध्यक्ष जसपाल सिंह राणा, उपाध्यक्ष पदेन प्रधानाचार्य वीएस चौहान, सचिव जेएस बर्थवाल, कोषाध्यक्ष बलवीर मैखण्डी, उप मंत्री संगीता देवी को चुना गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य वीएस चौहान ने बताया कि वर्तमान में विद्यालय में 365 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। जिसमें 192 छात्र तथा 173 छात्राएं सम्मिलित हैं।
विद्यालय के बोर्ड परीक्षा परिणाम पर संतोष व्यक्त किया गया। बताया कि हाईस्कूल एवं इंटर में परीक्षा परिणाम 98 प्रतिशत रहा। इसके अतिरिक्त प्रधानाचार्य ने अपने पाल्यों के प्रति सजग रहने एवं छात्र हित में किसी भी समस्या के समाधान के लिए विद्यालय से संपर्क करने का आग्रह किया। अंत में प्रधानाचार्य ने उपस्थित समस्त जनप्रतिनिधि, अभिवावक एवं समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रधान रविग्राम पिंकी देवी, बीपी सेमवाल, एसएन भट्ट, मनीष मैठाणी, चिंतामणि अंथवाल, शांति सजवाण, कमल जमलोकी, सतीश कुमार समेत अभिवावक उपस्थित थे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/07/IMG-20230731-WA0012-1024x462.jpg)