गडगू गांव के बुग्यालों में भव्य तरीके से मनाया गया जाख मेला
ऊखीमठ। मदमहेश्वर घाटी की ग्राम पंचायत गडगू से लगभग तीन किमी दूर सुरम्य मखमली बुग्यालों में एक दिवसीय जाख मेले का भव्य आयोजन किया गया। मेले में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शामिल होकर क्षेत्र की खुशहाली व विश्व समृद्धि की कामना की तथा अनेक प्रकार के व्यंजन जाख राजा को अर्पित कर मनौती मांगी। देर सांय जाख राजा की डोली के सुरम्य मखमली बुग्यालों से गडगू गांव पहुंचने पर एक दिवसीय जाख मेले का समापन हुआ।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240119-wa00427166849347698656378-1024x460.jpg)
ब्रह्म बेला पर विद्वान आचार्य शिव प्रसाद सेमवाल व अखिलेश सेमवाल ने गडगू गांव में भगवान मदमहेश्वर व जाख राजा मन्दिर में पंचाग पूजन के तहत अनेक पूजायें सम्पन्न कर भगवान मदमहेश्वर, जाख राजा सहित तैतीस कोटि देवी-देवताओं का आवाहन कर आरती उतारी तथा ग्रामीणों ने जाख राजा की डोली का भव्य श्रृंगार किया। ठीक नौ बजे जाख राजा की डोली अनेक देवी-देवताओं के निशाणों, स्थानीय वाद्य यंत्रों की मधुर धुनों, महिलाओं के मांगलिक जागरों व सैकड़ों भक्तों की जयकारों के साथ सुरम्य मखमली बुग्यालों के लिए रवाना हुई तथा गडगू गांव के मध्य विराजमान मुख्य मन्दिर की तीन परिक्रमा कर खेत- खलिहानों में नृत्य कर ग्रामीणों को आशीष दिया तथा ग्रामीणों ने जाख राजा की डोली का पुष्प-अक्षत्रांे से भव्य स्वागत कर लाल-पीले वस्त्र अर्पित कर विश्व समृद्धि की कामना की।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240119-wa00491222555745065105567-1024x460.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240119-wa00556041387669863889030-1024x459.jpg)
गडगू गांव से लेकर तीन किमी दूर सुरम्य मखमली बुग्यालों तक फैले भूभाग में जाख राजा की डोली ने प्राकृतिक जल स्रोतों व विसुणी नदी में परम्परानुसार गंगा व तीर्थ स्नान किया। दोपहर बाद ग्रामीणों द्वारा अनेक प्रकार के व्यंजन जाख राजा को अर्पित कर क्षेत्र के खुशहाली की कामना की। मेले में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे जिला पंचायत सदस्य कालीमठ विनोद राणा ने कहा कि भविष्य में जाख मेले को और अधिक भव्य रूप देने की सामूहिक पहल की जायेगी।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240119-wa00553598247052252188987-1024x459.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240119-wa00445292681892507844136-1024x460.jpg)
इस मौके पर प्रधान बिक्रम नेगी, नव युवक मंगल दल अध्यक्ष सुदीप राणा, सामाजिक कार्यकर्ता लवीश राणा, भाजपा ऊखीमठ मण्डल महामंत्री दलवीर नेगी, केशर सिंह राणा, रणजीत सिंह नेगी, मातवर सिंह राणा, प्रदीप राणा महिपाल नेगी, शिशुपाल नेगी, देवेन्द्र राणा, अनिल नेगी, जीतपाल नेगी, अब्बल सिंह राणा, त्रिलोक सिंह, दीवान सिंह, दीपक राणा सहित कई सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240119-wa00472832927021148499247-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240119-wa00481028795299522199619-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240119-wa00445985548394661698787-1024x460.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240119-wa0043249013034853910293-1024x460.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240119-wa00414271989458151054255-460x1024.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240119-wa00405126211941207899652-1024x460.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240119-wa00423975824528875735776-1024x460.jpg)