बदरी-केदार दर्शन को पहुंचे उद्योगपति मुकेश अंबानी,
मंदिर समिति को किए पांच करोड़ दान
रुद्रप्रयाग। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रमुख और देश के प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी ने बद्रीनाथ व केदारनाथ धाम की यात्रा की और दोनों धामों में विशेष पूजा-अर्चना की। अंबानी के साथ उनके पुत्र अनंत अंबानी की मंगेतर राधिका मर्चेंट और समधन भी दर्शन को पहुंचे। उन्होंने बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति को पांच करोड़ रूपए की धनराशि का चेक दान दिया।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231012-WA0061-300x169.jpg)
अंबानी का बद्रीनाथ व केदारनाथ पहुंचने पर बीकेटीसी ने स्वागत किया। अंबानी पहले बद्रीनाथ और उसके बाद केदारनाथ धाम पहुंचे। बद्रीनाथ में बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने अंबानी को अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। अंबानी ने बीकेटीसी को पांच करोड़ रूपए की धनराशि दान दी। उन्होंने चेक के माध्यम से यह धनराशि बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय को सौंपी। इस अवसर पर बीकेटीसी के उपाध्यक्ष किशोर पंवार भी उपास्थित थे। बद्रीनाथ दर्शन के पश्चात उद्योगपति मुकेश अंबानी केदारनाथ धाम पहुंचे। यहां केदारनाथ उत्थान चेरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त सचिव व बीकेटीसीके मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह ने उनकी अगवानी की। अंबानी ने बाबा केदार का जलाभिषेक करने के बाद विशेष पूजा-अर्चना की। बीकेटीसी अध्यक्ष अजेन्द्र अजय ने उद्योगपति मुकेश अंबानी का आभार जताया। इस दौरान हुई वार्ता में उद्योगपति मुकेश अंबानी ने मंदिर समिति के प्रस्तावित प्रोजेक्टों के लिए मदद का भी भरोसा दिलाया।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231012-WA0061-1-300x169.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231012-WA0057-300x169.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231012-WA0065-300x169.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231012-WA0066-300x169.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231012-WA0067-300x169.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231012-WA0062-300x169.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231012-WA0059-300x169.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231012-WA0027-1024x680.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231012-WA0034-750x1024.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231012-WA0053-300x225.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231012-WA0056-169x300.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231012-WA0051-1024x699.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231012-WA0031-225x300.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231012-WA0029-300x225.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231012-WA0052-225x300.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231012-WA0054-300x225.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231012-WA0058-300x169.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231012-WA0060-300x169.jpg)