रुद्रप्रयाग में 18,782 बच्चों को पिलाई पोलियो खुराक
’298 बूथ के साथ पांच ट्रांजिट सचल बूथों पर 81 फीसद बच्चों को पिलाई खुराक’
23,188 बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने का है लक्ष्य’
कल से घर-घर भ्रमण कर पिलाई जाएगी पोलियो खुराक’
रुद्रप्रयाग। बारिश के बीच पल्स पोलियो दिवस पर शून्य से पांच वर्ष तक के 23,188 बच्चों के लक्ष्य के सापेक्ष 81 फीसद बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। खराब मौसम व अन्य किसी कारण से पोलियो टीकाकरण से छूटे बच्चों को कल से घर-घर भ्रमण कर पोलियो खुराक पिलाई जाएगी।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240303-wa00946074313859150815165-1024x576.jpg)
जिला चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ एचसीएस मर्तोलिया ने एक बच्चे को पोलियो खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने पोलियो उन्मूलन को लेकर सेवा प्रदात्ताओं में सजगता बनाए रखने व अभिभावकों के और अधिक जागरूक होनेे पर जोर दिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के तहत अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग, जखोली व ऊखीमठ सेक्टर बनाए गए हैं। इन चार सेक्टरों में 298 बूथ व पांच ट्रांजिट सचल बूथ सहित कुल 303 बूथों पर शून्य से पांच वर्ष तक के 23,188 बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। बताया कि लक्ष्य के सापेक्ष 81 प्रतिशत 18,782 बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई गई। उन्होंने बताया कि किसी कारण पोलियो दिवस पर पोलियो टीकाकरण से छूटे लक्षित आयु वर्ग के बच्चों को स्वास्थ्य विभाग की टीमें कल से घर-घर भ्रमण कर दो दिनों तक पोलियो की खुराक पिलाएंगी।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240303-wa00936307988483527805783-1024x576.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240303-wa00962962150821621983754-1024x576.jpg)
इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ विमल सिंह गुसाईं, बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ रविंद्र, वैक्सीनेटर सुमन जुगराण, स्टाफनर्स अनीता, सोनिका, डीपीएम हिमांशु नौडियाल, कोल्ड चेन टैक्नीशियन जयवीर सिंह, डीसी आईईसी हरेंद्र सिंह नेगी, डीईओ यशवंत राणा, वीसीसीएम अरविंद, सुनील राणा आदि मौजूद रहे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240303-wa00955489559347718828140-1024x576.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240303-wa0092423333231226498387-768x1024.jpg)