सड़क दुर्घटनाएं होने पर तत्काल घायलों की करें मदद
यातायात पुलिस ने किया वाहन चालकों को जागरूक
रुद्रप्रयाग। 34वें सड़क सुरक्षा माह के तहत अगस्त्यमुनि में यातायात पुलिस की ओर से वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। साथ ही वाहन की क्षमता के अनुसार सवारी बैठाने की अपील गई। ताकि भविष्य में होने वाली घटनाओं पर रोक लग सके।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240208-wa01058754639135466892865-1024x461.jpg)
गुरूवार को यातायात निरीक्षक श्यामलाल के नेतृत्व में अगस्त्यमुनि कस्बे में सड़क सुरक्षा माह के तहत मैक्स टैक्सी यूनियन के वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी। यातायात नियमों का पालन किए जाने की अपील की। पुलिस ने दुपहिया वाहनों में तीन सवारी न बैठाने, सवारी वाहनों में क्षमता से अधिक सवारी न बैठाने, वाहनों को पार्किग स्थलों पर ही पार्क करने, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने, शराब पीकर वाहन न चलाने के बारे में जानकारी दी।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240208-wa01049084770621991677134-1024x461.jpg)
सड़क दुर्घटनाएं होने पर तत्काल घायलों की मदद करने के लिए गुड समेरिटन के तहत पुलिस द्वारा पुरस्कृत किए जाने कीजानकारी दी। सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों की सुरक्षा के लिए प्राथमिक उपचार के बारे में जागरुक किया। उत्तराखण्ड पुलिस एप में प्रचलित ट्रैफिक आइज के सम्बन्ध में भी जानकारी देते हुए यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर तत्काल शिकायत दर्ज करने एवं मोटर वाहन अधिनियम की जानकारी व डीएल निरस्तीकरण सम्बन्धी जानकारी भी दी गई। इस दौरान अगस्त्यमुनि क्षेत्र के वाहन स्वामी उपस्थित थे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240208-wa01057924228031354318883-1024x461.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240208-wa01045524904918262308376-1024x461.jpg)