श्रीमदभागवत कथा के छठवें दिन निकाली जल कलश यात्रा
जल कलश यात्रा में शामिल हुये हजारों भक्त
ऊखीमठ। पर्यटक स्थल देवरिया ताल के आंचल में बसे करोखी गांव के दुर्गा नगर रोडू में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ के छठवें दिन 51 जल कलशों से भव्य जल कलश यात्रा निकाली गयी, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शामिल होकर पुण्य अर्जित किया। सात दिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ में प्रति दिन विभिन्न गांवों के सैकड़ों श्रद्धालु कथा श्रवण कर विश्व समृद्धि व क्षेत्र की खुशहाली की कामना कर रहे हैं।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231005-WA0033-1024x769.jpg)
सात दिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ के आयोजन से तुंगनाथ घाटी का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चण्डी प्रसाद भटट् के पैतृक गांव करोखी दुर्गा नगर में स्व कस्तूरी देवी, वैद्य स्व चैतराम भटट्, स्व सरस्वती देवी, स्व रामेश्वर प्रसाद भटट की पुण्य स्मृति में परिजनों द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ के दठवें स्थानीय वाद्ययंत्रों की मधुर धुनों व सैकड़ों भक्तों की जयकारों के साथ कलश यात्रा यात्रा निकाली।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231005-WA0039-1024x769.jpg)
जल कलश यात्रा के कुण्ड-चोपता-गोपेश्वर नेशनल हाईवे पर पहुंचने पर देश-विदेश के तीर्थ यात्रियों ने भी जल कलश यात्रा के दर्शन कर पुण्य अर्जित किया। जल कलश यात्रा के प्रधान कलश के जल से ब्यासपीठ, भद्र मण्डप व अनेक देवी देवताओं के निशाणों का जलाभिषेक किया गया तथा अन्य जल कलशो का जल भक्तों को प्रसाद स्वरूप वितरित किया गया। कथावाचक डाॅ रमेश चन्द्र मैठाणी ने जल कलश यात्रा की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि धार्मिक अनुष्ठानों में निकलने वाली जल कलश यात्रा का दर्शन मात्र करने से मनुष्य के सौ पीढियों के पूर्वज मोक्ष पा लेते हैं। उन्होंने कहा कि जल कलश यात्रा में शामिल होने से मनुष्य के जन्म-जन्मान्तरों से लेकर युग-युगान्तरों के पापों का हरण हो जाता है तथा मनुष्य सांसारिक सुखों को भोगकर अन्त में मोक्ष को प्राप्त होता है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231005-WA0035-1024x769.jpg)
इस मौके पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक खत्री, सासंद प्रतिनिधि श्रीनन्द जमलोकी, आचार्य दिनेश चन्द्र मैठाणी, सुरेन्द्र प्रसाद मैठाणी, अखिलेश चन्द्र मैठाणी, गुंजन प्रसाद भटट्, रमेश चन्द्र डिमरी, गुणानन्द भटट्, अंकित केमनी, भानु सेमवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य आशा डिमरी, वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मी प्रसाद डिमरी, विनोद नौटियाल, सचिदानंद भटट्, प्रभा प्रज्ञा के क्षेत्रीय संयोजक भगवती, रामचंद्र गोस्वामी, डाॅ कीर्ति चमोली, पूर्व चीफ फार्मसस्टि विशाम्बर दत्त भटट्, देवी प्रसाद भटट्, मोहन प्रसाद भटट्, उतिमानन्द भटट्, राजेन्द्र प्रसाद भटट्, मित्रानन्द भटट,् मगनानन्द भटट्, सदानन्द भटट्, विष्णुदत्त नौटियाल, दीपक भटट्, गंगाधर भटट्, आशीष भटट्, खीमानन्द भटट्, अभिनव भटट्, अमित भटट्, योगेश पन्त, मायाराम कोठारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य उषा भटट्, शान्ता, सीता देवी, छात्र संघ अध्यक्ष गौरव भटट्, रेखा देवी, पूनम नौटियाल, रितिक पन्त, आलोक पन्त, अमित भटट्, अभिनव भटट्, मंजुल भटट्, विश्वनाथ बंेजवाल, जय कृष्ण सेमवाल, मिलन रावत, बीना जोशी, कुसुम नेगी, लता तिवारी सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231005-WA0032-1024x769.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231005-WA0033-1-1024x769.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231005-WA0039-1-1024x769.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231005-WA0036-1024x769.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231005-WA0035-1-1024x769.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231005-WA0038-1024x769.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231005-WA0034-1024x769.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231005-WA0040-1024x769.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231005-WA0037-1024x769.jpg)