हिमालयी लाडली का भगवा वस्त्रों से हो रहा सम्मान
14 वर्ष का वनवास पूर्ण होने के बाद मिल रही जगह-जगह से शुभकामनाएं,
साध्वी विचित्र रचना को शुभकामनाएं देने वालों का लग रहा तांता,
हरिद्वार। श्रीराम अयोध्या से सन्यासी वस्त्र धारण करने के बाद हिमालयी लाडली साध्वी विचित्र रचना का जगह-जगह भव्य स्वागत किया जा रहा है। वे अयोध्या से अपने साथ लेकर आई श्रीराम के प्रसाद को भी भक्तों में बांट रही है। भक्तों की ओर से साध्वी को भगवा शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया जा रहा है।
हिमालय लाडली और अखण्ड भारत शक्ति पीठ ट्रस्ट अध्यक्ष कथा ब्यास साध्वी विचित्र रचना ने भविष्य बद्री में वर्ष 2010 में संकल्प लिया था कि वे साधु होने के बाद भी तब तक सन्यासी के वस्त्र धारण नहीं करेंगी, जब तक श्रीराम जन्म भूमि अयोध्या में श्रीराम का भव्य मंदिर नहीं बन जाता और उस पर भगवा ध्वज नहीं लहराता। बीती 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपंन होने के साथ ही साध्वी विचित्र रचना का संकल्प भी पूरा हुआ। संकल्प पूरा होने के बाद साध्वी को शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है। साध्वी विचित्र रचना ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर श्रीराम का भव्य मंदिर बन रहा है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपंन होने के साथ ही उनका संकल्प भी पूरा हो गया है। बताया कि अयोध्या से लौटने के बाद साधु संत समाज से लेकर अन्य लोगों के शुभकामनाएं संदेश मिलने के साथ ही जगह-जगह भगवा वस्त्र से स्वागत भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अयोध्या से भक्तों के लिए प्रसाद लाया गया है, जिसे इन दिनों बांटा जा रहा है।
उन्हें बधाई देने वालों में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास जी महाराज, गौ रक्षा विभाग के प्रदेश अध्यक्ष थानापति मणि महेश गिरी महाराज, जिलाध्यक्ष रुद्रप्रयाग रोहित डिमरी, कच्छी आश्रम हरिद्वार के प्रबंधक भावेश, शैलेश लोढ़ा, गुरुचरण सिंह, रजनीकांत शुक्ल, एआरटीओ पंकज श्रीवास्तव, एडवोकेट वेगराज, संदीप, वेदान्ताचार्य स्वामी सदानंद गिरि जी महाराज, जगतगुरु पद्मविभूषण श्रीराम भद्राचार्य जी महाराज, स्वामी रघुनन्दन जी महाराज सहित सैकड़ों लोग शामिल हैैं।