केदारनाथ, मदमहेश्वर और तुंगनाथ में जमकर हुई बर्फबारी
केदारनाथ में एक फीट तक बर्फबारी,
बर्फबारी के चलते रूके केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्य
रुद्रप्रयाग। पहाड़ों में एक बार फिर से मौसम खराब हो गया है। हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी तो निचले क्षेत्रों में बारिश हो रही है। केदारनाथ धाम में दो दिनों से रूक-रूक कर बर्फबारी जारी है। धाम में लगभग डेढ़ फीट तक बर्फ गिर चुकी है। बर्फबारी के चलते केदारनाथ धाम में चल रहे द्वितीय चरण के पुनर्निर्माण कार्य भी रूक गये हैं। धाम में रात के समय तापमान माइनस 8 डिग्री तक जा रहा है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231205-WA0083-1024x577.jpg)
पहाड़ों के मौसम में परिवर्तन आ गया है। हिमालयी क्षेत्रों केदारनाथ, मदमहेश्वर, तुंगनाथ में हुई बर्फबारी के बाद निचले क्षेत्रों में बारिश होने से ठंड भी बढ़ गई है। केदारनाथ धाम में दो दिनों से रूक-रूक कर बर्फबारी जारी है। बर्फबारी के चलते धाम में अत्यधिक ठंड पड़ गई है। कपाट बंद होने के बाद भी धाम में द्वितीय चरण के पुनर्निर्माण कार्य जारी हैं, जो कि फिलहाल बर्फबारी के कारण बंद पड़ गये हैं। बर्फबारी के चलते कार्य नहीं हो पा रहे हैं। धाम में पांच सौ से अधिक मजदूर हैं, जो कार्य करने में लगे हुये हैं, लेकिन ठंड अत्यधिक होने और बर्फबारी के कारण मजदूरों को भी दिक्कतें हो रही हैं। फिलहाल, अब मौसम साफ होने पर ही धाम में कार्य शुरू हो पाएंगे। केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यो में जुटी वुड स्टोन कंपनी के मैनेजर मनोज सेमवाल ने बताया कि धाम में बर्फबारी होने से निर्माण कार्य करना मुश्किल हो रहा है। धाम में रात के समय तापमान माइनस 8 डिग्री तक जा रहा है। केदारनाथ धाम में निर्माण कार्यो में जुटे मजदूरों को भी दिक्कतें हो रही है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231205-WA0081-1024x567.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231205-WA0076-1024x584.jpg)
ज्यादा बर्फबारी होने पर निर्माण कार्यो को रोकना पड़ेगा और सभी मजदूर वापस सोनप्रयाग लौट आयेंगे। वहीं दूसरी ओर निचले क्षेत्रों में सोमवार देर रात बारिश होने से ठंड बढ़ गई है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231205-WA0084-1024x576.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231205-WA0083-1-1024x577.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231205-WA0082-1024x592.jpg)