अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा सरकार का विकास: चंडी
तल्लानागपुर और दशज्यूला क्षेत्र आगमन पर नागरिक अभिनन्दन समारोह का आयोजन,
विभिन्न मंदिरों में आयोजित स्वच्छता अभियान में किया प्रतिभाग,
ऊखीमठ। सीमांत क्षेत्र अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष चंडी प्रसाद भटट् के तल्लानागपुर व दशज्यूला क्षेत्र आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों व ग्रामीणों ने उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। साथ ही उन्होंने विभिन्न तीर्थ स्थलों में आयोजित स्वच्छता अभियान कार्यक्रमों में भी शिरकत की।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240119-wa00598340570443400478284-1024x577.jpg)
दर्जाधारी चंडी प्रसाद भटट् के सतेराखाल, मयकोटी, दुर्गाधार, चोपता, खड़पतियाखाल, घिमतोली, जागतोली आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों व ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया। हनुमान मन्दिर सतेराखाल, दुर्गा देवी मन्दिर दुर्गाधार तथा तुंगनाथ मन्दिर फलासी में आयोजित स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग करने के बाद उन्होंने विभिन्न स्थानों पर आयोजित नागरिक अभिनन्दन समारोहों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार से जो जिम्मेदारी मिली है, उसका निर्वहन निस्वार्थ भाव से किया जायेगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की मंशा है कि विकास की किरण सीमांत क्षेत्र के अन्तिम व्यक्ति तक पहुंच सके, ताकि हर व्यक्ति को योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि आगामी 22 जनवरी को अध्योध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामचंद्र की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व सभी तीर्थ स्थलों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है और इस दिन हर घर को रोशन किया जायेगा।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240119-wa00607281647307018650715-1024x577.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240119-wa00587909843114916905848-1024x577.jpg)
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी लोक सभा चुनाव के लिए जुट जाने का आहवान करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की कठिन मेहनत, परिश्रम से भी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित होती हैै। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना होगा। भाजपा जिला मंत्री गंभीर सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाये संचालित की जा रही हैं। तल्लानागपुर मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन भटट् ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है। महामंत्री अर्जुन नेगी ने कहा कि आगामी 22 जनवरी को हर तीर्थ व हर घर को रोशन करने की तैयारियां जोरो पर है। इस मौके पर दीपक नेगी, जगदीश प्रसाद मैठाणी, प्रेम सिंह नेगी, बिक्रम पैलूड़ा, लक्ष्मण बर्तवाल, रामेश्वर सेमवाल, दुर्गा करासी, मानवेन्द्र कुमार, जीत सिंह मेवाल, राकेश रावत, दलेब राणा, सरोजनी देवी, संगीता देवी, अनीता देवी, सुभद्रा देवी, सते सिंह नेगी यशवन्त सिंह नेगी, भरत जगवाण, पंकज जगवाण सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, व्यापारी व ग्रामीण मौजूद थे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240119-wa00283273519758370188130-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240119-wa00298463574455045041528-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240119-wa00279121380400712791513-1024x768.jpg)