रुद्रप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग के नमामि गंगे प्रकोष्ठ के तत्वाधान में कालीमठ घाटी में गंगा चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने कालीमठ मंदिर एवं नदी किनारे सफाई अभियान चलाकर 80 किलो कूड़ा एकत्रित किया गया।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240318-wa00563087262114937645831-1024x576.jpg)
कालीमठ घाटी के कविल्ठा स्थित कालिदास सभागार में आयोजित गंगा चौपाल में ग्रामीणों के साथ गंगा से गांव तक स्थानीय जल संरक्षण तथा अर्थ गंगा सवर्धन जैसे विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान छात्रों ने ग्रामीणों तथा विशेषज्ञों से पारम्परिक ज्ञान तथा संस्कृति संरक्षण की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस दौरान महाकवि कालिदास समिति के विद्वानों ने छात्रों को कालिदास क जीवन परिचय की विस्तृत जानकारी दी। पर्यावरण विशेषज्ञ देवराघवेंद्र ने कहा गंगा का अस्तित्व गांव से है, इसलिए पहाड़ के वासिंदो तथा पर्यावरण को संरक्षित रखना अति आवश्यक है। ताकि जीवन को बेहतर तरीके से जिया जा सके।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240318-wa00546767224866194943057-1024x576.jpg)
महाविद्यालय गुप्तकाशी के प्राचार्य पीएस जगवाण ने कहा कि नई पीढ़ी को ऐसे कार्यक्रमों से अपनी संस्कृति और प्रकृति से जुड़ने का अवसर प्राप्त होता है। नमामि गंगे के नोडल अधिकारी डॉ विक्रम वीर भारती ने कहा हिमालय की गोद में बसे गांव के लोगों का गंगा संरक्षण में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने बताया गंगा चौपाल के जरिए नई पीढ़ी को स्थानीय परम्परिक ज्ञान से जोड़ना है। जिसके कारण वे अपने स्वस्थ भविष्य का निर्माण कर सकें। कार्यक्रम में नमामि गंगे की सह संयोजक डॉ पूजा एवं सदस्य डॉ रजनी रौथाण ने सभी अतिथियों को नमामि गंगे की ओर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240318-wa00556772429230546575635-1024x576.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240318-wa00565858072057165314544-1024x576.jpg)
इससे पहले महाविद्यालय के छात्र एवं शिक्षकों ने कालीमठ मंदिर के आस-पास तथा मंदाकिनी नदी घाट में सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें लगभग 80 किलो पॉलीथिन, प्लास्टिक बोतल तथा अन्य कचरे को ट्रैश बैग में डालकर उसका निस्तारण किया गया। इसके बाद छात्रों ने कालिदास की जन्मस्थली कविल्ठा गांव में गंगा रैली लोगों को जागरूक किया।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240318-wa00523928037187494865191-1024x576.jpg)
इस अवसर पर महाकवि कालिदास समिति के सदस्य रमेश चंद्र भट्ट, सुरेशानंद गौड़, बच्चन सिंह रावत, वीरेन्द्र रावत, छात्र एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240318-wa00222813652894947405980-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240318-wa00211123575344439510949-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240318-wa00202204259548916132609-1024x768.jpg)