भौंसारी गदेरे के पुनर्जीवन को लेकर कोठगी में रोपे चार सौ बांज
दूसरे चरण के तहत चल रहा भौंसारी गदेरे के पुनर्जीवन का कार्य
कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटी ग्रामीण महिलाएं
रुद्रप्रयाग। भौंसारी गदेरे के पुनर्जीवन कार्यक्रम के अंतर्गत दूसरे चरण में कोठगी में चार सौ बांज के पौधों का रोपण किया गया। ग्राम जलागम समिति की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में भौंसारी वाटरशेड फाउंडेशन के अधिशासी निदेशक सतेंद्र सिंह भंडारी ने सभी लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि इस कार्य में प्रत्येक जन अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230807-WA0019-1024x743.jpg)
उन्होंने कहा कि एक सदी पहले तक इस इलाके के दो दर्जन गांवों को पेयजल की आपूर्ति करने वाले भौंसारी गदेरे के पुनर्जीवन का जो कार्य पूर्व जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने आरम्भ किया। उसे आगे बढ़ाने का कार्य भौंसारी वाटरशेड फाउंडेशन रेल विकास निगम के आर्थिक सहयोग से कर रहा है। सोमवार को एक हजार बांज के पौधों का वितरण 4 गांवों में किया गया। ग्राम जलागम समितियों ने सभी ग्रामवासियों की सहभागिता से इसे सफल बनाने के लिए कमर कस दी है। ग्राम जलागम समिति की अध्यक्ष प्रभा देवी और ममंद अध्यक्ष सोनाली देवी ने विश्वास दिलाया कि सभी ग्रामवासी इसमें भरपूर सहयोग करेंगे। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सविता भंडारी, सर्वेश्वरी देवी, विनीता देवी, सरिता देवी, नीमा देवी, निर्मला देवी, मुन्नी देवी, सविता देवी, शशि सहित अन्य मौजूद थे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230807-WA0020-768x1024.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230807-WA0021-768x1024.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230807-WA0022-768x1024.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230807-WA0023-1024x768.jpg)