सराहनीय सेवा से सम्मानित होंगे पांच पुलिस कार्मिक
रुद्रप्रयाग। जनपद के दो पुलिस उपाधीक्षक समेत पांच पुलिस कार्मिक सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह (मेडल) से सम्मानित होंगे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस मुख्यालय देहरादून में पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार द्वारा कार्मिकों को मेडल से अलंकृत किया जाएगा।
उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय से स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर सम्मानित होने वाले पुलिस कार्मिकों की सूची जारी हो गई है। जनपद से 2 पुलिस उपाधीक्षक, 2 उपनिरीक्षक एवं 1 आरक्षी सराहनीय सेवा सम्मान के लिए चयन हुआ है। पुलिस अधीक्षक विशाख अशोक भदाणे के नेतृत्व में केदारनाथ यात्रा में उत्कृष्ट योगदान देने पर पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी विमल रावत, पुलिस उपाधीक्षक, ऑपरेशन्स हर्षवर्द्धनी सुमन, चैकी प्रभारी गौरीकुण्ड उपनिरीक्षक कुलेन्द्र सिंह रावत, उपनिरीक्षक सूरज कंडारी, केदारनाथ में नियुक्त आरक्षी राजेश कुमार को 15 अगस्त पुलिस मुख्यालय में यह मेडल से अलंकृत किया जाएगा। एसपी ने मेडल प्राप्त करने वाले सभी कार्मिकों को बधाई दी है। इनका सम्मान समूचे जनपद का सम्मान एवं पुलिस परिवार के लिए सौभाग्य का विषय है। यह सम्मान अन्य कार्मिकों को ऊर्जा से कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करेगा।