विधायक भरत चौधरी को टिकट मिलने पर कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी
विधानसभा में विकास के नाम पर मांगे जायेंगे वोट: चैधरी
रुद्रप्रयाग। भाजपा हाईकमान ने एक बार फिर से रुद्रप्रयाग विधानसभा से सिटिंग विधायक भरत सिंह चौधरी पर दांव खेला है। उन्हें टिकट मिलने के बाद से बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि चौधरी को टिकट मिलने से भाजपा कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार हुआ है। निश्चित ही भाजपा इस सीट से जीत तय करेगी।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2022/01/image_editor_output_image-241644478-1642672992374.jpg)
बृहस्पतिवार दोपहर को जैसे ही भाजपा कार्यकर्ताओं को विधायक भरत सिंह को टिकट मिलने की सूचना मिली वे तो वे दौड़े-दौड़े विधायक के कार्यालय पहुंचे। यहां पहुंचने पर उन्होंने चौधरी को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। साथ ही कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को भी मिष्ठान वितरित कर खुशी जताई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी हाईकमान की ओर से चौधरी को टिकट देने का फैसला स्वागत योग्य है। रुद्रप्रयाग विधानसभा से चौधरी मजबूत प्रत्याशी हैं। उन्हें टिकट मिलने से पार्टी की जीत निश्चित है। वहीं टिकट मिलने पर विधायक भरत सिंह चौधरी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद ज्ञापित किया। चौधरी ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने उन पर भरोसा जताया है, जिस पर वे खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। कहा कि पुनः भाजपा रुद्रप्रयाग विधानसभा में जीत हासिल करेगी। कहा कि पिछले पांच सालों में विधानसभा का चहुमुखी विकास किया है। गांव-गांव में सड़कों का जाल फैलाया गया है और उन्हें जनता अब सड़क पुरूष भी कहने लगी है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी जीत हुई तो वे सैनिक स्कूल, कृषि महाविद्यालय का निर्माण कार्य शुरू करवायेंगे। इसके अलावा घोलतीर में नर्सिंग काॅलेज की घोषणा को धरातल पर उतारेंगे। उनका प्रयास रहेगा कि विधानसभा में हर समस्या का निराकरण समय से किया जा सके।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2022/01/image_editor_output_image-186233218-1642673137303.jpg)