बद्रीनाथ हाईवे के सम्राट होटल खांकरा के पास बड़ा हादसा,
डम्पर ने मारी स्कूटी पर टक्कर, स्कूटी में सवार थे दो लोग,
महिला की मौत, एक गंभीर घायल,
हादसे में पत्नी की मौत, पति गंभीर घायल,
रुद्रप्रयाग मुख्यालय के पुनाड गांव के निवासी हैँ संदीप सेमवाल,
पत्नी को स्कूटी में लेकर जा रहे थे श्रीनगर,
हादसे के बाद से शोक में डूबा पुनाड गांव,
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240229-wa00271695850051563055970-1024x565.jpg)
रुद्रप्रयाग।
बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय से लगभग 8 किमी दूर सम्राट होटल के निकट एक डंपर ने ओवरटेक करते समय स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। जिस कारण स्कूटी में पीछे से सवार महिला ने मौके पर ही दम तोड दिया और स्कूटी चला रहा महिला का पति घायल हो गया। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240229-wa00257377322494086609803-1024x576.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240229-wa00266497508030658945189-1024x552.jpg)
जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय के पुनाड गांव निवासी संदीप सेमवाल स्कूटी से अपनी पत्नी के साथ श्रीनगर जा रहे थे। इस दौरान सम्राट होटल के निकट एक डंपर ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण स्कूटी हाईवे पर पलट गई और मौके पर ही महिला की मौत हो गई। जबकि स्कूटी चला रहा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और वाहन चालक को हिरासत में लिया।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240229-wa00343051476572408135770-1024x576.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240229-wa00328896705893312403212-1024x535.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240229-wa00263867249475441207174-1024x552.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240229-wa00251558685231855572884-1024x576.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240229-wa00242638532821277172095-1024x542.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240229-wa00304291839144197698979-1024x540.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240229-wa00274442557565928766223-1024x565.jpg)