महिलाओं को स्वरोजगार देने को लेकर डीएम मयूर दीक्षित प्रयासरत
जालमल्ला में नारी शक्ति ग्राम संगठन बनाकर महिलाओं को किया जागृत
महिला समूह की ओर से तैयार किए जा रहे दोना पत्तल
यात्रा मार्गो पर प्लास्टिक से तैयार किए जाने वाले प्लेटों एवं ग्लासों का नहीं होगा उपयोग
रुद्रप्रयाग। जनपद में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं उनकी आर्थिकी को मजबूत करने के लिए महिला समूह के माध्यम से स्वरोजगार के अवसर को उपलब्ध कराए जाने को लेकर जिलाधिकारी मयूर दिक्षित इस दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230422-WA0104-1024x759.jpg)
जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर ने बताया कि जनपद में महिलाओं को स्वरोजगर के अवसर उपलब्ध कराए जाने और उनकी आर्थिकी को मजबूत करने के लिए जिलाधिकारी के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में महिलाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विकासखंड ऊखीमठ के दूरस्थ गांव जाल-मल्ला में महिलाओं को जागृत करते हुए नारी शक्ति ग्राम संगठन बनाया गया है। जिनके द्वारा दोना-पत्तल बनाने का कार्य किया जा रहा है। नारी शक्ति ग्राम संगठन को राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित किया गया है और मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना के अंतर्गत जालमल्ला में संगठन को दोना पत्तल बनाने के लिए 15 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई तथा संगठन द्वारा दोना पत्तल बनाने के लिए मशीनों का क्रय किया गया। इसके साथ ही ग्राम संगठन ने सामुदायिक निवेश निधि से 2 लाख की पूंजी मैनुअल मशीन मालू पत्तल बनाने के लिए क्रय की, जिसकी कुल 17 लाख की लागत से कार्य शुरू किया गया है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230422-WA0103-1024x462.jpg)
उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत जालमल्ला में नारी शक्ति ग्राम संगठन की 10 महिला सदस्य कार्य कर रही हैं, जिसमे उनके द्वारा मालू पत्ता (क्वाटर प्लेट) और मालू पत्ता (प्लेट) तैयार की जा रही है। इनकी ओर से वर्तमान तक 19,922 प्लेटे तैयार की गई हैं तथा 3,242 प्लेटों का विक्रय किया गया है। साथ ही इनके स्टॉक में 16,680 प्लेटे अवशेष हैं। नारी शक्ति ग्राम संगठन ने अब तक 6,500 की धनराशि का विक्रय किया है। उन्होंने कहा कि महिला समूह की ओर से तैयार किए जा रहे दोना पत्तल से जहां प्लास्टिक से तैयार किए जाने वाले प्लेटों एवं ग्लासों का उपयोग नहीं किया जाएगा, वहीं दूसरी ओर महिलाओं की आर्थिकी भी मजबूत होगी।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230422-WA0102-1024x462.jpg)