होली की मस्ती में रंगे दिखे डीएम डॉ सौरभ गहरवार,
रुद्रप्रयाग। जनपद में होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने एक दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं दी, जबकि डीएम कैंप कार्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों के साथ ही पत्रकार साथियों के साथ डीएम ने होली का त्यौहार मनाया। इस दौरान डीएम डॉ सौरभ गहरवार खूब मस्ती करते दिखे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240325-wa00377942852333482719338-1024x577.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240325-wa00386779560068857982494-768x1024.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240325-wa00326412343951283067001-1024x577.jpg)
जनपद में बड़ी होली का पर्व जश्न के साथ मनाया गया। सभी बाजार से लेकर ग्रामीण इलाकों में होली का पर्व मनाने को लेकर बच्चों, युवाओं, महिलाओं के साथ बुजुर्ग होली के रंग में दिखे। लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाने के साथ ही मिठाई खिलाकर होली की शुभकामनायें दी। डीएम कैंप कार्यालय में आयोजित मिलन कार्यक्रम में डीएम डॉ सौरभ गहरवार ने सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ पत्रकार साथियों का स्वागत किया। उन्होंने सभी को होली की शुभकामनायें दी। डीएम ने अधिकारी-कर्मचारियों और पत्रकार साथियों के साथ जमकर होली खेली। इस अवसर पर डीएम डॉ सौरभ गहरवार ने कहा कि यह त्यौहार मिलन का पर्व है। हमें इस पर्व को सादगी के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने जनपद के सभी मतदाताओं से अपील की कि वे इस बार शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को पूरा कर मजबूत लोकतंत्र की स्थापना में महत्वपूर्ण भागीदारी निभाएं।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240325-wa00432372246849588055696-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240325-wa00427084348302735417424-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240325-wa00395465140868712696539-768x1024.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240325-wa00463355971107818393444-768x1024.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240325-wa0040437877173760082640-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240325-wa00455048463220653404434-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240325-wa00417849836877873608891-768x1024.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240325-wa00371603062805818458632-1024x577.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240325-wa00324338259983311586405-1024x577.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240325-wa00366023824954652132022-1024x577.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240325-wa00335979834032935140490-1024x577.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240325-wa0034893234224598872308-768x1024.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240325-wa003544595225983923281-768x1024.jpg)