डोल्या देवी की देवरा यात्रा जायेगी केदारनाथ धाम
21 अगस्त को होगा आराध्य देवी मां की देवरा यात्रा का आगाज
पहली बार यात्रा पर निकल रही हैं मां डोल्या देवी
रुद्रप्रयाग। केदारघाटी के ग्राम पंचायत खाट गांव की आराध्य देवी मां डोल्या देवी की देवरा यात्रा का 21 अगस्त से शुरू होगी, जिसको लेकर मंदिर समिति एवं स्थानीय ग्रामीणों ने तैयारियां शुरू कर दी है। 29 अगस्त को मां की देवरा यात्रा केदारनाथ धाम पहुंचेगी।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230812-WA0075-1024x576.jpg)
न्याय पंचायत फाटा में स्थित खाट-खड़िया तीर्थ पुरोहितों की आराध्य मां डोल्या देवी पहली बार देवरा यात्रा पर निकल रही है। 21 अगस्त से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ देवरा यात्रा की शुरूआत की जाएगी। जिसके बाद डोल्या देवी क्षेत्र के विभिन्न गांव एवं मंदिरों का भ्रमण कर 29 अगस्त को केदारनाथ धाम पहुंचेगी। जहां भोले बाबा के दर्शन कर वापस लौटेगी। पहली बार हो रहे देवरा यात्रा के आयोजन को लेकर मंदिर समिति एवं स्थानीय ग्रामीण में खासा उत्साह देखा रहा है। ग्राम प्रधान खाट योगेंद्र तिवारी ने बताया कि पहली बार मां डोल्या देवी देवरा यात्रा पर जा रही है। इस दौरान मां की डोली क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं मठ मंदिरों का भ्रमण करेगी। 29 को मां की डोली केदारनाथ धाम जाएगी। इस यात्रा में बड़ी संख्या में भक्तों के आने की उम्मीद है। इस अवसर पर विष्णुकांत कुर्मांचली, शंकर प्रसाद कुर्मांचली, आशुतोष तिवारी, आनंद तिवारी, सुनील तिवारी, संजय तिवारी, बंशी प्रसाद तिवारी ,जमुना प्रसाद, विमल तिवारी, नितिन तिवारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230812-WA0145-300x212.jpg)