मार्ग बंद रहने से भक्तों से लेकर शिक्षक रहे परेशान
चोपड़ा मार्ग पर जगह-जगह भूस्खलन से बंद रही सड़क
रुद्रप्रयाग-पोखरी मार्ग के सनबैंड में उफान पर आया गदेरा
रूद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग-चोपड़ा मोटरमार्ग भारी बारिश के चलते जगह-जगह बाधित रहा, जिस कारण शिवालयों में जाने वाले श्रद्धालुाओं से लेकर स्कूल जाने वाले शिक्षकों को जाम में फंसना पड़ा।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/07/IMG-20230724-WA0141-1024x768.jpg)
आपदा कट्रोल रूम में जानकारी देने पर तत्काल जेसीबी पहुंच तो गया, मगर जगह-जगह चीड़ के पेड़ गिरने और भारी मात्रा में आये मलबे को साफ करने में जेसीबी संचालक को दिक्कतें हुई। वहीं रुद्रप्रयाग-पोखरी मोटरमार्ग पर सनबैंड के पास गदेरा उफान पर आ गया। यहां पर पीआरडी जवानों ने लोगों का हाथ पकड़कर गदेरे को पार करवाया।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/07/IMG-20230724-WA0046-1024x768.jpg)
रविवार देर रात हुई मूसलाधार बारिश के कारण रुद्रप्रयाग-चोपड़ा-धारकोट मोटरमार्ग जगह-जगह बाधित हो गया। मोटरमार्ग के कई जगहों पर भारी मात्रा में मलबा और चीड़ के पेड़ गिरने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा, जिस कारण सुबह आठ बजे से 12 बजे तक लोगों को सड़क पर फंसना पड़ा। विभाग द्वारा जेसीबी तो भेज दी गई, मगर कई स्थानों पर मलबा साफ करते-करते तीन से चार घंटे लग गये। किसी तरह से जेसीबी संचालक ने सड़क से मलबा हटाकर और पेड़ हटाकर मार्ग को यातायात के लिए सुचारू किया। वहीं दूसरी ओर रुद्रप्रयाग-पोखरी मोटरमार्ग के सन बैंड में गदेरा उफान पर आने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सामाजिक कार्यकर्ता गंभीर बिष्ट ने बताया कि सन बैंड के पास गदेरे के उफान पर आने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर पीआरडी जवान भी तैनात किये गये हैं। सबसे ज्यादा समस्या दुपहिया वाहनों को हो रही है। किसी तरह से दुपहिया वाहन यहां पर निकाले जा रहे हैं।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/07/IMG-20230724-WA0084-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/07/IMG-20230724-WA0083-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/07/IMG-20230724-WA0108-1024x588.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/07/IMG-20230724-WA0107-1024x570.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/07/IMG-20230724-WA0109-1024x573.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/07/IMG-20230724-WA0105-1024x566.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/07/IMG-20230724-WA0106-1024x581.jpg)