सुखद यात्रा का संदेश लेकर जा रहे केदारनाथ आ रहे श्रद्धालु
यात्री बता रहे केदारनाथ मंे साक्षात शिव का वास
कई यात्री वीआईपी दर्शन और पैदल मार्ग पर घोड़े-खच्चरों के चलने से परेशान
रुद्रप्रयाग। विश्व विख्यात केदारनाथ धाम की यात्रा पर प्रत्येक दिन हजारों की संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। दर्शन करने के बाद केदारनाथ धाम और वहां की व्यवस्थाओं के बारे में भक्त अपनी अलग-अलग राय दे रहे हैं। कई भक्त दर्शन करने के बाद बेहद खुश नजर आ रहे हैं तो कुछ भक्त मंदिर समिति की ओर से पैंसे देकर दर्शन कराये जाने से नाराज हैं।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/06/IMG-20230620-WA0050-300x202.jpg)
केदारनाथ मंदिर में दर्शन कराये जाने की व्यवस्था बद्री-केदार मंदिर समिति की है। मुख्य द्वार और वीआईपी द्वार पर मंदिर समिति के कर्मचारी हर समय तैनात रहते हैं। मंदिर में आम भक्तों से लेकर वीआईपी दर्शन और मंदिर के अंदर की सफाई का जिम्मा बद्री केदार मंदिर समिति के अधीन है। प्रशासन धाम में साफ-सफाई, रेन शेल्टर, यात्रियों की रहने और उनकी सुरक्षा की व्यवस्थाएं देखता है। धाम पहुंच रहे यात्री बाबा केदार के दर्शन करने के बाद अपने सुझाव साझा कर रहे हैं। कुछ यात्री दर्शन करने के बाद खुश भी हैं तो कई नाखुश भी। कई यात्री व्यवस्थाओं में सुधार लाने की बात भी कर रहे हैं। राजस्थान से आये यात्री सुदर्शन का कहना है कि दर्शन तो अच्छे से हो गये, लेकिन दर्शन कराने का तरीका गलत है। दर्शन कराने के नाम पर लूटपाट मचा रखी है। हजारों यात्री दर्शनों के लिये लाइन पर खड़े हैं, मगर जो यात्री पैंसे दे रहे हैं, उन्हें आसानी से दर्शन हो रहे हैं।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/06/IMG-20230620-WA0053-1024x581.jpg)
महाराष्ट्र से आई महिला यात्री सुमन का कहना है कि मंदिर के भीतर सफाई व्यवस्था नहीं है। भक्तों से दान पात्र में पैंसे डालने के लिये जरूर कहा जा रहा है, लेकिन सफाई की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मुंबई से आई महिला यात्री पूनम ने कहा कि दर्शन तो अच्छे से हुये, लेकिन पैदल मार्ग पर चलने में काफी परेशानियां हुई। खासकर घोड़े-खच्चर वाले पैदल चलने वाले यात्रियों को काफी परेशान करते हैं। दोनों ओर घोड़े-खच्चर चलने से पैदल यात्री नहीं चल सकता है। अहमदाबाद से आई यात्री सिद्धी जोशी का कहना है कि वह यहां आकर बेहद खुश हैं। उन्हें ऐसा महसूस हो रहा है कि जैसे साक्षात शिव के दर्शन कर दिये हों। पूना से आये यात्री सतीश ने कहा कि यहां अच्छी व्यवस्थाएं मिल रही हैं। दर्शन करने में कोई दिक्कत नहीं हो रही है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/06/IMG-20230620-WA0051-1024x569.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/06/IMG-20230620-WA0052-1024x588.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/06/IMG-20230620-WA0049-1024x580.jpg)