कपाट खुलने के अवसर पर धामी रहेंगे केदारनाथ धाम में मौजूद
गुप्तकाशी स्थित लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में किया रात्रि विश्राम
रुद्रप्रयाग। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार देर सांय केदारनाथ यात्रा पड़ाव के गुप्तकाशी लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में पहुंचे। यहां से सीएम आज सुबह केदारनाथ धाम पहुंचेंगे और कपाट खुलने के अवसर पर मौजूद रहेंगे।
गुप्तकाशी पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनता ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से केदारनाथ यात्रा के संबंध में जानकारी प्राप्त की, जिसमें कार्यकर्ताओं ने यात्रा को बेहतर और सुनिश्चित ढंग से चलाने पर मुख्यमंत्री से बातचीत की।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230424-WA0085-1024x768.jpg)
कल सुबह प्रातः 5 बजकर 30 मिनट पर निरीक्षण भवन लोनिवि गुप्तकाशी से कार से प्रस्थान करते हुए 5 बजकर 40 मिनट पर आर्यन हेलीपैड पहुंचेंगे और यहां से 5 बजकर 45 मिनट पर हेलीकाॅप्टर से प्रस्थान करते हुए 6 बजे वीआईपी हेलीपैड केदारनाथ पहुंचेंगे तथा 6 बजकर 10 मिनट पर केदारनाथ धाम के कपाटोत्घाटन कार्यक्रम, दर्शन पूजन व भंडारे का शुभारंभ में प्रतिभाग करंेगे। इस अवसर पर विधायक केदारनाथ शैला रानी रावत, विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी, भाजपा की जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पंवार, बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय, अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र नेगी, उप जिलाधिकारी ऊखीमठ जितेंद्र वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध घिडिल्याल तहसीलदार उखीमठ दीवान सिंह राणा सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230424-WA0066-1024x461.jpg)
10 हजार लोग रहेंगे केदारनाथ धाम
केदारनाथ। केदारनाथ धाम में कपाट खुलने के लिए करीब 7 हजार लोग केदारनाथ पहुंच गए हैं, जबकि मंगलवार को भी बड़ी संख्या में तीर्थयात्री एवं स्थानीय लोग केदारनाथ पहुंचेगे। सोमवार को सोनप्रयाग से 5,600 तीर्थयात्री एवं स्थानीय लोग केदारनाथ के लिए रवाना हुए। हालांकि केदारनाथ में अभी ज्यादा लोगों के ठहरने की व्यवस्था नहीं है, मगर पहले दिन केदारनाथ में कपाट खुलने के मौके पर 10 हजार से अधिक तीर्थयात्री एवं स्थानीय लोगों के मौजूद होने की उम्मीद है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230424-WA0088-1024x768.jpg)
केदारनाथ धाम में लगाया भंडारा
केदारनाथ। कपाट खुलने से केदारनाथ धाम में तीर्थयात्री एवं स्थानीय लोगों के साथ ही अधिकारी कर्मचारियों की सहायता के लिए श्री राम विकुजी भंडारा समूह द्वारा भंडारा लगाया गया। केदारनाथ धाम में उन्होंने 9वीं बार भंडारा लगाया है जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद लिया। केदारनाथ जैसी विषम भागौलिक क्षेत्र में लगाए गए भंडारे से काफी लोगों को सुविधा मिली और उन्होंने भंडारा समूह की प्रंशसा की। इस मौके पर भंडारा समूह के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी, मनीष नेगी, विनोद तोपाल, पंकज पंवार, जितेंद्र सिह नेगी, कुशाल नेगी, विनय जोशी आदि मौजूद थे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230424-WA0086-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230424-WA0087-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230424-WA0090-1-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230424-WA0088-1-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230424-WA0067-1024x461.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230424-WA0066-1-1024x461.jpg)