क्यूंजाघाटी के चप्पे-चप्पे में पहुंचाई गई अवैध अंग्रेजी शराब
दीपावली पर्व को लेकर शराब माफिया हुए सक्रिय, मौके की तलाश में आबकारी विभाग
लक्ष्मण सिंह नेगी, ऊखीमठ। आबकारी व पुलिस विभाग की मिलीभगत से दीपावली त्यौहार को लेकर अंग्रेजी शराब का जखीरा क्यंूजा घाटी पहुंच गया है। क्यूंजा घाटी के चप्पे-चप्पे में अवैध रूप से सप्लाई हो रही अंग्रेजी शराब की सप्लाई युवा पीढ़ी के लिए शुभ संकेत नही है। क्यंूजा घाटी में कई वर्षों से हो रही अवैध शराब की सप्लाई से शराब माफिया खूब चांदी काटकर मालामाल बने हुए हैं। क्यंूजा घाटी में अवैध अंग्रेजी शराब का कारोबार सफेदपोश लोगों के संरक्षण में फल-फूल रहा है, जिसको लेकर क्षेत्र में गश्त देकर लोगों से आसानी से जानकारी मिल जायेगी।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/11/images-2023-11-11T191240.396-300x225.jpeg)
क्यंूजा घाटी के पग-पग पर शाम ढलते से शराबियों के हुडदंग से महिलाओं का घरों से निकलना दूभर हो रहा है। क्षेत्र में वर्षों से फल-फूल रहे अवैध अंग्रेजी शराब के विरोध में क्षेत्रीय जनता, जनप्रतिनिधि व विभिन्न सामाजिक संगठन सड़कों पर उतरने के लिए क्यों कतरा रहे हैं। यह यक्ष प्रश्न बना हुआ है। आबकारी विभाग व पुलिस प्रशासन समय-समय पर खानापूर्ति करने के लिए छापेमारी तो करता है, मगर दोनों विभागों की छापेमारी खोदा पहाड़, निकला चूहा वाली कहावत को चरितार्थ करता है। स्थानीय सूत्रों की माने तो धनतेरस की पूर्व गुरुवार मध्य रात्रि को अंग्रेजी शराब का जखीरा क्यंूजा घाटी पहुंच गया है और अंग्रेजी शराब का जखीरा मध्य रात्रि को जगह-जगह अवैध अंग्रेजी शराब की सप्लाई करता रहा। स्थानीय सूत्रों की माने तो शराब माफियाओं व आबकारी विभाग का क्यूंजा घाटी में अवैध अंग्रेजी शराब सप्लाई करने के लिए कई वर्षों पूर्व का नाता रहा है। इसलिए शराब माफिया क्यंूजा घाटी में गांव की चैपालो तक पांव पसार चुके हैं। क्यंूजा घाटी के किसी भी हिल स्टेशन में दिन-दहाड़े अवैध अंग्रेजी शराब की सप्लाई होना आम बात बनी हुई है। शाम ढलते ही शराबियों के हुडदंग से महिलाओं का घरों से निकलना दूभर हो रखा है। वहीं आबकारी निरीक्षक लालू राम राणा ने कहा कि दीपावली पर्व को लेकर शराब माफिया सक्रिय हो जाते हैं। इनके मंशबूों को किसी भी कीमत पर पूरा नहीं होने दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि अवैध शराब माफियाओं की धरपकड़ को लेकर संदिग्ध क्षेत्रों में गश्त दी जा रही है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/11/images-2023-11-11T191210.791-300x168.jpeg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/11/images-2023-11-11T191158.134-300x168.jpeg)