केदारघाटी हथकरघा सम्मान से सम्मानित हुए चेयरमैन डाॅ बगवाड़ी
मन्दाकिनी महिला बुनकर समिति लमगांैडी केन्द्र में राष्ट्रीय हथकरघा सप्ताह का शुभारंभ
भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने महिलाओं के कार्यो को सराहा
ऊखीमठ। भाजपा राष्ट्रीय महिला मोर्चा के आहवान पर पूरे देश में राष्ट्रीय हथकरघा सप्ताह मनाया जा रहा है। 14 अगस्त तक मनाये जाने वाले हथकरघा सप्ताह के तहत भाजपा महिला मोर्चा की ओर से पूरे देश भर के विभिन्न स्थानों पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे और हथकरघा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं व पुरूषों को सम्मानित किया जायेगा। आज राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा के तत्वावधान में जिला मुख्यालयों में रैलियों के माध्यम से आम जनमानस को हथकरघा के प्रति जागरूक किया जायेगा।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230805-WA0055-1024x769.jpg)
केदारघाटी के मन्दाकिनी महिला बुनकर समिति लमगांैडी केन्द्र में राष्ट्रीय हथकरघा सप्ताह का शुभारंभ अवसर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने आपदा के बाद हथकरघा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का आहवान करते हुए कहा कि आपदा के बाद महिलाओं ने स्वरोजगार के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया है। कहा कि भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष वानिकी श्रीनिवासन के निर्देशन पर पूरे देश में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से राष्ट्रीय हथकरघा सप्ताह मनाया जा रहा है तथा राष्ट्रीय हथकरघा सप्ताह के तहत हथकरघा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं व पुरूषों को सम्मानित करने का लक्ष्य रखा गया है। पर्यावरण सम्मान से सम्मानित प्रभा देवी ने कहा कि आपदा के बाद मन्दाकिनी महिला बुनकर समिति ने महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए बेहतर कार्य किया है। भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री किरण शुक्ला ने कहा कि केदारघाटी में हथकरघा लघु उद्योग की अपार सम्भावनाये हैं। भाजपा गुप्तकाशी मंडल अध्यक्ष राय सिंह राणा ने कहा कि हथकरघा लघु उद्योग को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा अनेक योजनायें संचालित की जा रही हैं। मन्दाकिनी महिला बुनकर समिति चेयरमैन डाॅ हरिकृष्ण बगवाड़ी ने कहा कि समिति का मुख्य उद्देश्य स्थानीय महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना है तथा सीमान्त क्षेत्रों में हथकरघा लघु उद्योग को बढ़ावा देना है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230805-WA0056-1024x769.jpg)
कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा ने मन्दाकिनी महिला बुनकर समिति के चेयरमैन डाॅ हरिकृष्ण बगवाड़ी को शाॅल व स्मृति चिन्ह देकर केदारघाटी हथकरघा सम्मान से सम्मानित किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य विपिन सेमवाल, भाजपा ऊखीमठ मण्डल प्रभारी भगत कोटवाल, भाजपा जिला महामंत्री विनोद देवशाली, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य कंुवरी बर्तवाल, सुबोध बगवाड़ी, संजय सेमवाल, पूर्व प्रधान दीपा जुगराण, राकेश नौटियाल, सुभाष नेगी, ममता देवी, संगीता देवी, प्रभा देवी, अनीता देवी, सुलेखा देवी, दुलारी देवी, भुवनेश्वरी देवी, शान्ता देवी सहित जनप्रतिनिधि, भाजपा व ग्रामीण मौजूद थे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230805-WA0054-1024x769.jpg)