कैबिनेट मंत्री के निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताई शोक संवेदना
भाजपा कार्यालय में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
रुद्रप्रयाग। उतराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री चन्दन रामदास के आकस्मिक निधन होने पर भाजपा संगठन ने शोक संवेदना व्यक्त किया है। साथ ही उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि भी दी है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230428-WA0044-1024x460.jpg)
भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पहले सभी कार्यकर्ताओ ने एक-एक कर कैबिनेट मंत्री चन्दन रामदास के चित्र पर पुष्पांजिल अर्पित की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष महावीर पंवार ने कहा कि यह सरकार एवं समाज की अपूर्णीय क्षति है। मंत्री वह सरल स्वभाव के धनी थे। हमेशा समाज के हर वर्ग के विकास कार्यों में लगे रहते थे। उन्होंने विधानसभा में गरीबों, दलितों पिछड़ों के साथ-साथ हर वर्ग के लोगों की आवाज उठाकर उनके कल्याण के लिए काम किया है। विधायक भरत सिंह चैधरी ने कहा कि उन्होंने गांव, सड़क से लेकर सदन तक सदैव विकास के कार्यों के लिए संघर्ष किया। वह समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के बारे में सोचते थे। जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने कहा कि उनका निधन दुखद है वह सरल स्वभाव के नेता होने के नाते समाज के हर वर्ग के बारे मे सोचते थे। पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण ने कहा कि वह उच्च मानवीय गुणों से संपन्न व्यक्तित्व के धनी थे। इस अवसर पर जिला महामंत्री भारत भूषण भट्ट, जिला कार्यालय मंत्री सुनील नौटियाल, पूर्व जिला महामंत्री अजय सेमवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रदीप राणा, नगर मण्डल अध्यक्ष पार्वती गोस्वामी, भूपेंद्र बिष्ट, अमित प्रदाली, विकास नौटियाल, दिगंबर रमलवाण, सतेन्द्र बत्र्वाल, रोशनी रौथाण, शालनी गोस्वामी, चंद्र मोहन सेमवाल समेत पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल थे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230428-WA0048-1024x458.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230428-WA0044-1-1024x460.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230428-WA0048-1-1024x458.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230428-WA0047-1024x459.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230428-WA0046-1024x458.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230428-WA0045-1024x458.jpg)