बुरूवा व करोखी गांव में भारत संकल्प यात्रा का जोरदार स्वागत
विभागीय अधिकारियों ने दी ग्रामीणों को विकास योजनाओं की जानकारी,
सीमांत क्षेत्रों के विकास को लेकर सरकार कर रही कार्य: चंडी
ऊखीमठ। केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित विकसित भारत संकल्प यात्रा के मदमहेश्वर घाटी की ग्राम बुरुवा व तुंगनाथ घाटी की ग्राम पंचायत करोखी पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत किया तथा विभागीय अधिकारियों ने केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी।
तुंगनाथ घाटी की ग्राम पंचायत करोखी में संकल्प यात्रा को संबोधित करते हुए सीमान्त क्षेत्र अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट ने कहा कि संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक हर योजना की जानकारी देना है, जिससे हर व्यक्ति को योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्रों के चहुंमुखी विकास के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा दर्जनों योजनाएं संचालित की जा रही हैं तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देश व प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। प्रधान संगठन ब्लॉक संरक्षक संदीप पुष्वाण ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के हर क्षेत्र में पहुंचने पर ग्रामीणों में भारी उत्साह बना हुआ है। प्रधान पिंकी देवी ने कहा कि संकल्प यात्रा में अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। इसलिए हर योजना का लाभ ग्रामीणों को मिलेगा। बुरूवा गांव में संकल्प यात्रा को संबोधित करते हुए प्रधान सरोज भटट् ने कहा कि आपसी सामंजस्य से विकसित भारत की कल्पना की जा सकती है।
भाजपा मंडल महामंत्री दलवीर सिंह नेगी ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकारों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी हर व्यक्ति तक पहुंचाना हर भाजपा कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। संकल्प यात्रा के नोडल अधिकारी हर्षवर्धन भट्ट ने कहा कि संकल्प यात्रा के माध्यम से ग्रामीणों को अधिक से अधिक जानकारी दी जा रही है। इस मौके पर वन पंचायत सरपंच फापंज कंुवर सिंह नेगी, राकेश धीरवाण, नन्दन सिंह रावत, कलम सिंह चौहान, प्रताप चौहान, फते सिंह, विनोद बुरियाल, माणिक लाल, जगदीश, राय सिंह, दिल्ली देवी, चंद्रकला देवी, महिला मंगल दल अध्यक्षा हीरा देवी, सरिता देवी, रघुवीर, युवक मंगल दल अध्यक्ष अनिल, प्रदीप, महेश बुरियाल सहित खाद्य, कृर्षि, बाल विकास, स्वास्थ्य, सहकारिता सहित दोनों गांवों के जनप्रतिनिधि, ग्रामीण व विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।