पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी जरूरी: अमरदेई
प्रावि फेगू का वार्षिकोत्सव संपंन, बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुतियां,
गुप्तकाशी। प्राथमिक विद्यालय फेगू का वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों केे साथ संपंन हुआ। इस अवसर पर नन्हें मुन्हे छात्रों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रगति आख्या भी रखी गई।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240224-wa00091596368692003927877-1024x576.jpg)
विद्यालय प्रांगण में आयोजित वार्षिकोत्सव का शुभारंभ करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने कहा कि बच्चों कोे पठन-पाठन के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी प्रतिभाग करना चाहिए। ताकि छात्रों का मानसिक एवं शारीरिक विकास हो सके। कहा कि कार्यक्रम में निसंकोच होकर नन्हें मुन्ने कलाकारों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। कहा कि यदि शिक्षक मजबूत है, तो पढ़ाई के क्षेत्र में सरकारी स्कूल किसी से काम नहीं है। ऐसे ही शिक्षण संस्थानों से ज्ञान प्राप्त कर अपने देश भारत में ही नहीं विदेशों में भी अपना बेहतरीन भविष्य संवार रहे हैं। उन्होंने सभी बच्चों के उज्जल भविष्य कामना के साथ मार्गदर्शन किया।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240224-wa00085278966126210661468-1024x576.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240224-wa00063530086693087265481-1024x461.jpg)
प्राथमिक विद्यालय प्रधानाध्यापिका उर्मिला शाह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। साथ ही उन्होंने विद्यालय की प्रगति को अतिथि एवं अभिभावकों के सामने रखा। वार्षिकोत्सव में विद्यालय के छात्रों ने स्वागत गीत एवं वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद छात्रों ने बेहतरीन लोक संस्कृति गीतों पर सुन्दर प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। छात्रों ने हिन्दी, राजस्थानी, गुजराती, पंजाबी समेत कई भाषाओं के लोकगीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। जिसको दर्शकों ने खूब सराहा। इस अवसर पर मनोज तिनसोला, रजनी बिष्ट, सुभाष चंद्र, आशीष राजवाण, महेश फेगवाल, राहुल फेगवाल समेत कई अभिभावक एवं बच्चे उपस्थित थे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240224-wa00055490391317110474774-1024x576.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240224-wa00072070953607637675795-1024x576.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240224-wa00065807893573450430933-1024x461.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240224-wa00097421082517104008137-1024x576.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240224-wa00085081902505803338863-1024x576.jpg)