जिले में एक दर्जन प्राथमिक शिक्षक हुए सेवानिवृत्त
विद्यालयों मे आयोजित विदाई समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया गया सम्मानित
रुद्रप्रयाग। प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं मौजूदा संरक्षक सुरेन्द्र सिंह गुसांई सहित करीब एक दर्जन प्राथमिक शिक्षक सेवानिवृत हो गए हैं। विद्यालयों मे आयोजित विदाई समारोह में शिक्षकों, शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं व अभिभावकों की मौजूदगी में अधिवर्षता आयु पूरी करने वाले शिक्षक शिक्षकाओं को सम्मानित किया गया।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/03/IMG-20230331-WA0040-768x1024.jpg)
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पौला के प्रधानाध्यापक एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के संरक्षक सुरेन्द्र सिंह गुसाई की सेवानिवृत पर आयोजित समारोह में शिक्षक नेता गुसाई ने कहा कि सेवाकाल के दौरान शिक्षकों का जो सम्बल मिला, वह मेरे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वर्तमान परिवेश में शिक्षा के नवीन आयामों को अंगीकृत कर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार रहना शिक्षकों के सम्मुख बडी चुनौती है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों से गैर शैक्षणिक कार्यो की आये दिन बढती योजनाएं शैक्षिक व्यवस्था के लिए बाधक है। शिक्षक संगठनों को इस दिशा में सामूहिक प्रयास करने होंगे। प्रभारी प्रधानाध्यापक भट्ट ने सेवानिवृत प्रधानाध्यापक को स्मृति चिन्ह भेंटकर उनके साथ बीते समय के अनुभवों को साझा किया।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/03/IMG-20230331-WA0032-768x1024.jpg)
इस मौके पर शाखा मंत्री सत्येन्द्र नेगी, शिक्षक कुंवर सिह नेगी आदि भी मौजूद थे। इधर, राउप्रावि कमेड़ा की प्रधानाध्यापिका आशा भट्ट, राप्रावि डुंगरा की प्रधानाध्यापिका रेनू खाली, सतेराखाल की प्रधानाध्यापिका कुशला मैठाणी, दुर्गाधार की प्रधानाध्यापिका बेंजवाल, प्रधानाध्यापिका उषा कपरवान, सरला राणा सहित कई अन्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की सेवानिवृति पर विदाई दी गयी। जिले के सभी सेवानिवृत शिक्षकों को बधाई देते हुए संघ के जिलाध्यक्ष विक्रम झिंक्वान, महामंत्री दिनेश चन्द्र भट्ट, कोषाध्यक्ष रघुवीर सिंह बुटोला सहित विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारियों ने संयुक्त वक्तव्य में अधिवर्षता आयु पूर्ण करने वाले शिक्षक-शिक्षकाओं के कार्यो की सराहना करते हुए शिक्षक एवं शिक्षार्थी हित में उनके योगदान की प्रशंसा की और सभी को ससम्मान सेवानिवृति पर शुभकामनाएं दी।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/03/IMG-20230331-WA0038-576x1024.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/03/IMG-20230331-WA0040-1-768x1024.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/03/IMG-20230331-WA0039-768x1024.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/03/IMG-20230331-WA0041-768x1024.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/03/IMG-20230331-WA0036-768x1024.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/03/IMG-20230331-WA0032-1-768x1024.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/03/IMG-20230331-WA0034-768x1024.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/03/IMG-20230331-WA0035-768x1024.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/03/IMG-20230331-WA0037-768x1024.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/03/IMG-20230331-WA0033-768x1024.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/03/IMG-20230331-WA0030-768x1024.jpg)
![](http:///storage/emulated/0/Android/media/com.whatsapp.w4b/WhatsApp Business/Media/WhatsApp Business Images/IMG-20230331-WA0031.jpg)
![](http:///storage/emulated/0/Android/media/com.whatsapp.w4b/WhatsApp Business/Media/WhatsApp Business Images/IMG-20230331-WA0029.jpg)
![](http:///storage/emulated/0/Android/media/com.whatsapp.w4b/WhatsApp Business/Media/WhatsApp Business Images/IMG-20230331-WA0042.jpg)