भूसों के बोरों में मिली 32 बोटल अवैध अंग्रेजी शराब
रुद्रप्रयाग। पुलिस ने गुप्तकाशी में चेकिंग के दौरान अवैध शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया। तीनों व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस थाना गुप्तकाशी में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर दिया है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231101-WA0023-300x257.jpg)
अवैध शराब तस्करी की रोकथाम के लिए थाना गुप्तकाशी पुलिस स्तर से निरन्तर कार्यवाही गतिमान है। थाना गुप्तकाशी पुलिस ने चेकिंग में एक वाहन को रोका, जिसमें 3 व्यक्ति बैठे थे। वाहन की चेकिंग करने पर वाहन के अन्दर से 3 प्लास्टिक के भूसा भरे बोरे मिले। कट्टों के मुंह खोलने पर व भूसे को हटाने पर पाया गया कि कटटों में 16-16 बोतलें अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस ने विपिन सिंह निवासी विजयनगर मेहरगढ़, शशांक निवासी नाकोट थाना अगस्त्यमुनि एवं नवदीप उर्फ लक्की निवासी जवाहरनगर थाना अगस्त्यमुनि को गिरफ्तार कर संबंधित के खिलाफ थाना थाना गुप्तकाशी में धारा 60(1)/ 72 आबकारी अधिनियम अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुरेश कुमार सिंह, आरक्षी विनय पंवार एवं प्रवीण सिंह शामिल थे। वहीं जनपद पुलिस यात्राकाल में अब तक आबकारी अधिनियम के तहत कुल 100 अभियोग पंजीकृत कर 128 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस अवधि में 28,32,500 मूल्य की 4702 बोतल, 72 केन बीयर व 5 लीटर कच्ची शराब की बरामद की है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231101-WA0023-1-300x257.jpg)