पांच लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

Blog
 Image

अगस्त्यमुनि।अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अगस्त्यमुनि पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को पांच लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस के अनुसार, 18 सितंबर को चेकिंग के दौरान चंदूलाल पुत्र कमल दास निवासी वीरोदेवल, थाना अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग को पांच लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली अगस्त्यमुनि में मु0अ0सं0 45/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक भूपाल गुसाईं, चौकी प्रभारी बसुकेदार और आरक्षी विनय कोठारी शामिल रहे।