रुद्रप्रयाग। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए रुद्रप्रयाग पुलिस का चेकिंग अभियान जारी है। इसी क्रम में कोतवाली अगस्त्यमुनि पुलिस ने 55 पव्वे मैकडॉवेल्स अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान प्रकाश लाल पुत्र धनपत लाल निवासी ग्राम जखोली, हाल निवासी डंगवाल गांव, जनपद रुद्रप्रयाग को 55 पव्वे मैकडॉवेल्स अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा गया। मामले में कोतवाली अगस्त्यमुनि में आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 47/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पुलिस ने बताया कि जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी रोकने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुरेश रतूड़ी, हेड कांस्टेबल भूपाल सिंह और हेड कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह शामिल रहे।

