Jun 27, 2026

अगस्त्यमुनि में छात्रों की समस्याओं और नीट परीक्षा को लेकर युवा कांग्रेस ने किया संवाद कार्यक्रम

post-img

रुद्रप्रयाग। युवा कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को अगस्त्यमुनि में छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप कंडारी एवं युवा कांग्रेस के जिला महामंत्री सुमित रावत ने किया। इस दौरान छात्रों की विभिन्न समस्याओं, नीट परीक्षा तथा परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित किए जाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि छात्र कठिन मेहनत और लगन के साथ अपने भविष्य का निर्माण करने का प्रयास करते हैं। ऐसे में परीक्षाओं की निष्पक्षता, पारदर्शिता और सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाएं लाखों विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करती हैं, इसलिए सरकार को ऐसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के लिए कड़े कदम उठाने चाहिए।

 

इस अवसर पर पूर्व विधायक मनोज रावत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रदीप थपलियाल, नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र गोस्वामी, ब्लॉक अध्यक्ष हरीश गुसाईं, दीपा देवी, रजनी रावत, रजनी रोथान, युवा ब्लॉक अध्यक्ष प्रियांशु, नीरज राणा, निशांत बिष्ट, अनुज कपरवान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं छात्र उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने भी अपनी समस्याएं रखीं और परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी एवं विश्वसनीय बनाए जाने की मांग की। इस अवसर पर युवाओं ने मेहनत का मान करो, पेपर लीक पर रोक करो छात्रों का एक ही नारा, निष्पक्ष हो हर परीक्षा हमारा तथा न्यायपूर्ण परीक्षा, उज्ज्वल भविष्य जैसे नारों के माध्यम से अपनी आवाज बुलंद की।