Apr 16, 2026
govt-ads

अंबेडकर जयंती पर भाजपा कार्यालय में कार्यशाला, सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

post-img

रुद्रप्रयाग। डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय रुद्रप्रयाग में एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

 

इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर का भारतीय संविधान के निर्माण में अतुलनीय योगदान रहा है। उन्होंने देश को एक मजबूत संवैधानिक आधार प्रदान किया और सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए जीवनभर संघर्ष किया।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। समाज के वंचित और कमजोर वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए उनका संघर्ष अनुकरणीय है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि डॉ. अंबेडकर के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं, यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

 

कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी डॉ. अंबेडकर के जीवन, विचारों और संविधान के मूल सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। इस दौरान समानता और सामाजिक समरसता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

 

इस मौके पर कालीमठ जिला पंचायत वार्ड से जिला पंचायत सदस्य सरोज राणा ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर भाजपा परिवार में शामिल हुईं।

 

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी, विधायक आशा नौटियाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठेत, महिला आयोग की उपाध्यक्ष ऐश्वर्या रावत, भाजपा जिला अध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, जिला सह प्रभारी रघुबीर सिंह बिष्ट, राज्य मंत्री विजय कप्रवाण, ऋषि कंडवाल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुमन जमलोकी, कार्यक्रम संयोजक विनोद देवशाली, जिला महामंत्री अरुण चमोली, राय सिंह राणा, जिला मीडिया प्रभारी सतेंद्र बर्तवाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।