Mar 24, 2026
govt-ads

जनगणना 2027 के सफल संचालन को लेकर दिया प्रशिक्षण, 16 फील्ड ट्रेनरों को जनगणना से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर दी विस्तृत जानकारी

post-img

रुद्रप्रयाग। जनगणना 2027 के सफल एवं प्रभावी संचालन के लिए जनपद रुद्रप्रयाग में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज तहसील रुद्रप्रयाग में समापन होगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर एवं मुख्य कृषि अधिकारी लोकेन्द्र बिष्ट तथा जनगणना निदेशालय देहरादून के नितीश रावत द्वारा 16 फील्ड ट्रेनरों को जनगणना से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण के दौरान जनगणना की प्रक्रिया, डेटा संकलन, प्रपत्रों का सही उपयोग, डिजिटल माध्यमों का प्रयोग, भवन गणना एवं व्यक्ति गणना के विभिन्न चरणों को विस्तारपूर्वक समझाया जा रहा है, ताकि कार्य की सटीकता और गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।

बताया गया कि जनपद में जनगणना का प्रथम चरण (भवन गणना) 24 अप्रैल से 25 मई के मध्य संपन्न किया जाएगा, जिसके सफल संचालन के लिए यह प्रशिक्षण कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य जनगणना कार्य को पारदर्शी, सटीक एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न कराना है। आगामी चरण में प्रशिक्षित फील्ड ट्रेनर जनगणना कार्य में नियुक्त एन्यूमरेटर एवं सुपरवाइजर को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे, जिससे पूरे जनपद में जनगणना प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो सके। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनरों ने बताया कि जनपद प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपेक्षा की है।