रुद्रप्रयाग।’ केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर जिला पुलिस का एक बार फिर मानवीय और सेवाभावी चेहरा सामने आया है। यात्रा मार्ग पर अचानक गंभीर रूप से बीमार हुए उत्तर प्रदेश के एक श्रद्धालु के लिए 112 आपातकालीन पुलिस टीम ने देवदूत की भूमिका निभाई। पुलिस कर्मियों ने बिना वक्त गंवाए अस्वस्थ यात्री को अपनी देखरेख में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जिससे समय पर इलाज मिलने से श्रद्धालु की जान बच सकी।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार को आपातकालीन सेवा 112 के माध्यम से आगरा (उत्तर प्रदेश) निवासी गगन पुत्र उपेंद्र सिंह ने सूचना दी कि उनके 12 दोस्तों का एक दल बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए आया हुआ है। यात्रा के दौरान ऊँ पुल के पास अचानक उनके एक साथी प्रियांशू बघेल (22 वर्ष) पुत्र महेंद्र सिंह बघेल की तबीयत अत्यधिक बिगड़ गई और उन्हें लगातार उल्टियां होने लगीं।
केदारनाथ धाम के प्रतिकूल मौसम और सूचना की संवेदनशीलता को देखते हुए 112 कंट्रोल रूम ने तत्काल नजदीकी रिस्पॉन्स टीम को अलर्ट किया। सूचना मिलते ही मौके की गंभीरता को समझते हुए 112 में तैनात मुख्य आरक्षी सुशील थपलियाल, आरक्षी राजेश कुमार और आरक्षी अनुज कुमार बिना एक पल गंवाए तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने अस्वस्थ श्रद्धालु प्रियांशु बघेल को अपनी देखरेख में लिया और अविलंब नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने त्वरित और विशेष उपचार दिए जाने के बाद प्रियांशु बघेल के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हुआ। पूरी तरह राहत मिलने और डॉक्टरों की हरी झंडी के बाद पुलिस टीम ने प्रियांशु को उनके सभी 12 साथियों के साथ सुरक्षित आगे की यात्रा व गौरीकुंड के लिए रवाना किया। संकट के इस दौर में रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा दिखाए गए सेवा भाव, त्वरित सहायता और संवेदनशीलता के लिए पीड़ित प्रियांशु बघेल और उनके पूरे दल ने उत्तराखंड पुलिस का तहे दिल से आभार जताया और कहा कि मित्र पुलिस ने सही मायने में अपना फर्ज निभाया है।
Trending
देहरादून जाखन मर्डर ब्रेकिंग: सहारनपुर के हिस्ट्रीशीटर ने उगला सच, प्रॉपर्टी डीलिंग के विवाद में भाई ने कराई हत्या
भगवान मदमहेश्वर धाम के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए खुले, 1135 श्रद्धालु बने साक्षी
शंख ध्वनि के निमंत्रण के साथ धाम पहुंची बाबा की डोली, वैदिक रीति-रिवाज से खुले मदमहेश्वर धाम के कपाट
धुएं की चादर में ढका रुद्रप्रयाग, जंगलों की आग और वाहनों के दबाव से बढ़ा पारा’
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर रुद्रप्रयाग पुलिस का मानवीय चेहरा, बीमार श्रद्धालु को दी संजीवनी
उत्तराखंड स्कूल शिक्षा समाचार: अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में चयनित शिक्षकों की काउंसलिंग 8 जून से शुरू
बढ़ती उपभोक्ता मांग के बीच उत्तराखंड के पहाड़ों में फैल रहा ऑर्गेनिक चाय उत्पादन
देहरादून राजपुर हत्याकांड: कुख्यात शूटर का खौफनाक कबूलनामा
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर रुद्रप्रयाग पुलिस का मानवीय चेहरा, बीमार श्रद्धालु को दी संजीवनी
- by Praveen Singh
- May 21, 2026