रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर में उस समय हड़कंप मच गया, जब दो समुदाय के लोग विवाद के बाद आमने-सामने आ गए। सूचना पर पुलिस महकमा अलर्ट हो गया और मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया। मामला रुद्रपुर के भूतबंगला का है। यहां देर रात दो समुदाय के लोगों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ही पक्षों की तरफ से पथराव शुरू हो गया। आरोप है कि इस दौरान फायरिंग भी की गई है। बताया जा रहा है कि रुद्रपुर के भूतबंगला में गुरुवार शाम को होली खेलने का कार्यक्रम किया जा रहा था। इस दौरान विशेष समुदाय का एक युवक ई-रिक्शा लेकर बार-बार चक्कर लगा रहा था। मना करने पर गाली गलौज कर चला गया और कुछ देर बाद वह अपने साथियों को लेकर पहुंचा, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और दोनों तरफ से ईंट-पत्थर, लाठी-डण्डे चलने लगे। जिसमें दोनों ही पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वहीं एक पक्ष द्वारा रम्पुरा चौकी पहुंचकर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। इतना ही नहीं पीड़ित महिला ने एक पुलिसकर्मी पर भी जूते से पिटाई करने का आरोप लगाया है। रुद्रपुर के एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी का कहना है कि दो पक्षों में विवाद हुआ है मौके पर पुलिस पहुंची और शांति व्यवस्था बनाई गई है। अब तहरीर के आधार पर जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
Trending
भारतीयों को बिना देरी ईरान छोड़ने को कहा
मृतक आश्रित नौकरी के बावजूद बाबू डिमोट
पीएम इंटर्नशिप योजना को लेकर छात्रों को किया जागरूक, महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
ऑस्ट्रेलिया में ब्रेथ टेस्ट में फेल हुए वॉर्नर
25 वर्षों बाद निकली भगवती चण्डिका की दिवारा यात्रा, चोपता क्षेत्र में भक्तिभाव का संचार
ऊखीमठ में धूमधाम से मनाया गया प्रवेश उत्सव, स्कूलों में 878 नौनिहालों ने लिया प्रवेश
तहसील दिवस में 10 शिकायतों में 7 का निस्तारण, उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील दिवस आयोजित
औषधि भंडारण एवं रखरखाव का औचक निरीक्षण, 8 दवाओं के नमूने जांच को लेकर भेजे,