Jul 31, 2026

बारिश और भूस्खलन प्रभावित परिवारों तक रेडक्रॉस ने पहुंचाई राहत सामग्री,

post-img

रुद्रप्रयाग। जनपद में मानसून के दौरान लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन से जनजीवन प्रभावित हो गया है। कई क्षेत्रों में मकानों में मलबा घुसने से लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। ऐसे में भारतीय रेडक्रॉस समिति, जिला शाखा रुद्रप्रयाग ने प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध कराई।

दशज्यूला-कांडई क्षेत्र में भारी बारिश और भूस्खलन से प्रभावित परिवारों के बीच राज्य प्रतिनिधि उत्तराखंड रेडक्रॉस अजय सेमवाल तथा जिला शाखा के सचिव जसपाल भारती ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक राहत सामग्री वितरित की। वहीं जखोली विकासखंड की ग्राम पंचायत पोंठी के ह्यूना गांव में प्रभावित परिवारों को रेडक्रॉस की मैनेजिंग कमेटी के चेयरमैन दीप राज बंगारी एवं आजीवन सदस्य मेहरबान सिंह ने राहत सामग्री उपलब्ध कराई।

जिला रेडक्रॉस समिति ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में संस्था प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। समिति ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी किसी भी आपदा की स्थिति में रेडक्रॉस तत्काल राहत एवं बचाव कार्यों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की हरसंभव सहायता करता रहेगा।