देहरादून। उत्तराखण्ड के साथ ही देशभर में कई जगहों पर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। इसको लेकर विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज उत्तराखण्ड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में बिजली चमकने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने की संभावना है। ऐसे में येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं भारत मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 14 मार्च से एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत में प्रवेश करेगा। इसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश व ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है, जबकि पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक, वज्रपात और हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि देश के कुछ हिस्सों, खासकर गुजरात और पश्चिमी मध्य प्रदेश में गर्मी और लू का असर जारी रहने की आशंका भी बनी हुई है। पश्चिमी विक्षोभ का सबसे ज्यादा असर जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार 14 और 15 मार्च को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। इसके बाद 15 से 18 मार्च के बीच इन राज्यों में बारिश और बर्फबारी की गतिविधियों में और तेजी आने की संभावना जताई गई है। कुछ इलाकों में आंधी और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
Trending
सोनम वांगचुक की जल्द रिहाई संभव
गैस सिलेंडर सुरक्षित करने के लिए उपभोक्ताओं की होड़
उत्तराखण्ड के कई जिलों में बारिश और बिजली गिरने के आसार
ईरान ने तेज किया संघर्ष, प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर बमबारी
गैर-सरकारी सदस्यों ने भी अपनी मांगें रखी डीएम के समक्ष, एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम पर जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक संपंन
ग्राम्य विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे : रावत, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी पर प्रशासन का शिकंजा, 22 घरेलू सिलेंडर जब्त,
रुद्रप्रयाग में निराश्रित गौवंश की सुरक्षा के लिए अनोखा अभियान, गले में बांधी जा रही रेडियम रिफ्लेक्टर बेल्ट,