देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में सपरिवार लोकपर्व फूलदेई मनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों को फूलदेई की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री आवास में लोकपर्व फूलदेई, हर्षाेल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। पारंपरिक परिधान पहनकर आए बच्चों ने घर की देहरी पर फूल व चावल अर्पित किए और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। बच्चों ने फूल देई-छम्मा देई, जतुके दियाला- उतुके सई जैसे लोकगीत गाए। मुख्यमंत्री ने बच्चों का स्वागत करते हुए उन्हें उपहार भेंट किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकपर्व फूलदेई राज्य की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपराओं और प्रकृति के प्रति सम्मान के भाव को बनाए रखने का त्योहार है। उन्होंने कहा यह त्योहार बसंत ऋतु के आगमन के साथ प्रकृति की सुंदरता और जीवन में नई ऊर्जा का संदेश देता है। यह त्योहार दर्शाता है कि जीवन में हमेशा प्रकृति का आभार व्यक्त करना चाहिए।मुख्यमंत्री ने कहा उत्तराखंड की लोक संस्कृति और लोकपर्व हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं, जिन्हें संरक्षित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा हमने अपने लोक त्योहारों को धूमधाम से मनाना चाहिए जिससे कि यह त्यौहार आने वाली पीढ़ी तक पहुंचे और हमारी लोक संस्कृति हमेशा अमर रहे। मुख्यमंत्री ने कहा प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, बसंत के स्वागत और हमारी लोकसंस्कृति के संरक्षण का संदेश देने वाला फूलदेई पर्व हमें अपनी जड़ों से जुड़े रहने और आने वाली पीढ़ियों को इन अमूल्य परंपराओं से परिचित कराने की प्रेरणा देता है।
Trending
अशोक गुलाटी बने पत्रकार प्रेस महासंघ के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश में छायी खुशी की लहर
रुद्रपुर में सनसनी: अंतिम संस्कार के बाद भाइयों में झगड़ा
प्रामाणिकता की जांच: एनसीईआरटी अधिकारी सोमवार को रुद्रपुर में जब्त करोड़ों की किताबों के बारकोड और होलोग्राम का करेंगे सत्यापन
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा वासियों को निरंतर विकास और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जन शिकायत पोर्टलों की नियमित निगरानी का आश्वासन दिया
मुख्यमंत्री आवास देहरादून में फूलदेई: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में सद्भाव, रंगों और पारंपरिक मूल्यों का एक उत्सव
नेपाल में भारतीय श्रद्धालुओं की बस अनियंत्रित
अन्य जनपदों के लिए रेफरल कम करना: सीएम धामी ने नई हाई-टेक एम्बुलेंस और नेत्र मशीनों के साथ चम्पावत के चिकित्सा ढांचे को बढ़ाया
उत्तराखण्ड में फूलों का त्योहार फूलदेई उल्लास से मनाया गया
मुख्यमंत्री आवास देहरादून में फूलदेई: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में सद्भाव, रंगों और पारंपरिक मूल्यों का एक उत्सव
- by News Desk
- Mar 15, 2026