govt-ads

सरदार पटेल की जयंती पर डीएम ने दिलाई राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ

Blog
 Image

जाति, धर्म और क्षेत्र से ऊपर उठकर आपसी सद्भाव व भाईचारे को मजबूत करने का किया आह्वान

 

रुद्रप्रयाग। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जिला कार्यालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा की शपथ दिलाई।

 

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने में ऐतिहासिक योगदान दिया। उन्होंने अपनी दूरदर्शिता, दृढ़ इच्छाशक्ति और कुशल नेतृत्व के बल पर देश की विभिन्न रियासतों का एकीकरण कर सशक्त एवं अखंड भारत की नींव मजबूत की। उनका जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पण, एकजुटता और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है।

 

डीएम ने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस मनाने का उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। भारत की विविधता ही उसकी पहचान और ताकत है। ऐसे में सभी नागरिकों का दायित्व है कि जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्र से ऊपर उठकर आपसी सद्भाव एवं सहयोग की भावना को बढ़ावा दें। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग मीनल गुलाटी, सहायक निर्वाचन अधिकारी विपिन चंद जोशी, जिला सूचना अधिकारी केएल टम्टा, पीए नीरज बिष्ट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।